Header Ads

Header ADS

कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को पीटकर घर से निकाला - kolaras News

शिवपुरी। इंदार थाना के तरावली गांव मेें 65 वर्षीय कांता बाई पत्नी मुसाब सिहं यादव की उसके बेटे ने पिटाई लगा दी। इस पर कांता बाई ने अपने बेटे के खिलाफ इंदार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर आरोपी शिवराज यादव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।

फरियादी कांताबाई ने बताया कि उसने अपने पुत्र से कहा कि वह पाईप उठाकर खेत पर रख आए। इसी बात पर बेटा नाराज हो गया और उसने उसकी डंडों से पिटाई कर दी तथा पत्थर फेंक कर भी मारा। इतना ही नहीं बुजुर्ग मां को कलयुगी बेटे ने घर से निकाल दिया।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2XMQZib
via IFTTT
Powered by Blogger.