सेवा सप्ताह के चौथे दिन 40 परिवारों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड - Shivpuri News
शिवपुरी। राठौर युवा जागृति मंच एवं युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में 12 जनवरी से शुरू किए गए सेवा सप्ताह के आज चैथे दिन राठौर मोहल्ला छावनी वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 के राठौर समाज बंधुओं के आयुष्मान कार्ड बनाए गए जिसमें आज लगभग 40 परिवारों ने आकर अपने आयुष्यमान कार्ड बनाएं ।
राठौर युवा जागृति मंच के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय सभा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौर ने बताया कि युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती से चलाए जा रहे सेवा सप्ताह को जब तक राठौर समाज के प्रत्येक घर के व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड नहीं बन जाता जब तक यह कार्य निरंतर जारी रहेगा और शहर के 39 वार्डों में जहां पर भी समाज बंधु रह रहे हैं वहां शिविर लगाकर उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने के लिए पंजीकृत किया जाएगा।
आज इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश राठौर, मंच के अध्यक्ष जितेंद्र राठौर जिला संयोजक सोनू राठौर उपाध्यक्ष कुलदीप राठौर, संगठन मंत्री रविकांत राठौर,अनिल राठौर पीएचई भोला राठौर मंच के महामंत्री विशाल राठौर आकाश राठौर, भूपेंद्र राठौर, दीपक राठौर, जानू राठौर, जयकुमार , सुरेंद्र, संजय आदि उपस्थित रहे।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3nVqx0m
via IFTTT
