Header Ads

Header ADS

पोहरी में शिवांश जैमिनी के नेतृत्व में निकाली गई विशाल किसान संघर्ष यात्रा - Shivpuri News

शिवपुरी। जब से देश में किसान विल पास हुआ है तब से ही किसान लगातार इस बिल का विरोध कर रहे है। इस बिल के विरोध के चलते किसानो का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। इस मामले को लेकर माननीय उच्चत्तम न्यायालय में भी पिटीशन दायर की जा चुकी है। जिसपर सुनवाई करते हुए माननीय न्यायालय ने किसानों के आदोंलन को सही बताते हुए केन्द्र सरकार को फटकार भी लगाई है। परंतु केन्द्र सरकार इस विल को बापिस न लेने की जिद पर अडी हुई है। 

अब इसी का फायदा विपक्ष में बैठी कांग्रेस उठाने के मूड में है और अब कांग्रेस खुलकर इस विल का विरोध कर रही है। इसी के चलते कल मध्यप्रदेश कॉंग्रेस सेवादल यूथ प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया के पोहरी विधानसभा आगमन पर शिवाश जैमिनी के नेतृत्व में विशाल किसान संघर्ष यात्रा पोहरी विधानसभा में निकाली गयी।

कॉंग्रेस सेवादल यूथ जिला अध्यक्ष शिवांश जैमिनी का कहना है की केंद्र की मोदी सरकार किसानों के साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र कर रही अपने करीबी मित्र अम्बानी के फायदे के लिए बह किसानो के जीवन से खिलवाड़ कर रहे है पर मोदी सरकार ये भूल रही है की इस देश का पालने वाला किसान है वो इतनी आसानी से नहीं अडानी अंबानी का गुलाम नहीं बनेगा।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3ilJ8By
via IFTTT
Powered by Blogger.