Header Ads

Header ADS

अब मैं क्या कहूं... गांगुली से मतभेद और कप्तानी विवाद, क्या बोले विराट के बचपन के कोच राजकुमार

नई दिल्ली विराट कोहली की ब्लॉकबस्टर प्रेस कॉन्फ्रेंस ने वर्ल्ड क्रिकेट को हिलाकर रख दिया। बता दिया कि भारतीय क्रिकेट में सबकुछ 'ऑल इज वेल' नहीं है। कोहली को वनडे कप्तानी से हटाए जाने पर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा हैरान हैं। इंडिया न्यूज से बातचीत करते हुए राजकुमार शर्मा की निराशा साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा, 'यह निश्चित रूप से चौंकाने वाला है। विराट के खुलासे मेरे लिए भी उसी तरह खबर है, जैसे पूरी दुनिया इससे चौकी। मुझे क्या टिप्पणी करनी चाहिए। ऐसा क्यों हुआ और ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए था। मुझे कोई अंदाजा नहीं। अब मैं क्या कहूं।' मैं पूरे मामले पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। मैं सिर्फ इतना कहता हूं कि BCCI ने जो भी फैसला लिया है। सोच-समझकर ही लिया होगा और इस बारे में मेरे बयान का कोई महत्व नहीं है, अब चाहे उन्होंने सही किया हो या गलत।' शर्मा ने आगे कहा कि कोहली और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच जो बातचीत हुई वो 'असामान्य' है, जिसमें कहा गया है कि पारदर्शिता होनी चाहिए। याद हो कि 15 दिसंबर को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होने से पहले विराट कोहली दुनिया के सामने आते हैं। एक के बाद एक पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हैं। वनडे सीरीज नहीं खेलने वाली अफवाहों पर विराम देते हैं। रोहित शर्मा के साथ अपनी अनबन की खबरों को नकारते हैं। साथ ही साथ गांगुली के उस बयान को भी झूठला देते हैं, जिसमें बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा था कि उन्होंने पर्सनली विराट से टी-20 की कप्तानी न छोड़ने का अनुरोध किया था। अतीत में बामुश्किल ही ऐसे मामले देखने को मिले हैं जब भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार और मौजूदा कप्तान तथा अध्यक्ष पद पर काबिज पूर्व कप्तान के बयानों में विरोधाभास हो। पता चला है कि बुधवार को जो हुआ उससे बीसीसीआई में कोई भी खुश नहीं है लेकिन वे समझते हैं कि मामले के तुरंत हल के लिए उनकी कोई भी कड़ी प्रतिक्रिया नुकसानदेह हो सकती है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3IV56s0
Powered by Blogger.