शिवपुरी पुलिस का कच्ची शराब के माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही, सैंकडों लीटर कच्ची शराब जप्त - Shivpuri News
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के व्दारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अति पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी पोहरी निरंजन सिंह राजपूत के कुशल मार्गदर्शन मे थाना बैराड़ एवं गोवर्धन ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये थाना गोवर्धन के ग्राम ठेवला मे अवैध शराब की विक्री एवं भंडारण करने बाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 50 लीटर अवैध शराब जप्त की एवं 900 लीटर लहान महुआ गुड़ नष्ट कर थाना गोवर्धन पर दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
इसी क्रम मे एसडीओपी शिवपुरी सुधीर सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुये थाना सुरवाया पर मुखबिर सूचना पर ग्राम गढ़ीवरौद कालोनी मे एक व्यक्ति मोहनगढ़ तरफ से दो नीली केन मे शराब लेकर मोटर सायकल से आ रहा है सूचना पर से बरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन मे चैकिंग लगाई।
चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति मोटर सायकल पर दो नीले केनें लाता दिखा जिसे रोक कर चैैक किया तो केनों मे अवैध कच्ची शराब 63 लीटर भरी हुई थी। जिसे जप्त कर आरोपी के बिरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवीही की गई एवं ग्राम गढ़ीवरौद मे 70 लीटर लहान नष्ट किया है ।
इसी क्रम मे थाना मायापुर एवं आबकारी टीम व्दारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये मायापुर मे कंजर डेरों के पीछे जंगल मे जमीन मे गड़ा हुआ 5000 लीटर लहान नष्ट किया गया है ।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3il3drD
via IFTTT
