Header Ads

Header ADS

महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष माण्डवी चौहान करैरा-पोहरी में आऐंगी आज: पढिए दौरा कार्यक्रम - Shivpuri News


शिवपुरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान शिवपुरी जिले की पोहरी और करेरा विधानसभा उप चुनाव में भाग लेने के लिए 19 और 20 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी आ रही है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि महिला कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान का शिवपुरी में दो दिवसीय दौरा तय किया गया है 

जिसमें अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 19अक्टूबर को प्रातरू 9:30 बजे सिरसौद कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचेगी जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी,इसके बाद प्रात: 11:30 बजे करैरा पहुंचेगी जहां कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क के बारे में भी दौरा तय किया जाएगा।

इसके बाद दोप.2 बजे दिनारा पहुंचेगी जहां महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाएगी तत्पश्चात देर सायं 4 बजे नरवर पहुंचेगी जहां अमर शांति रेस्ट हाउस में उपचुनाव से संबंधित निर्देश दिए जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के अनुसार आगामी 20 अक्टूबर को महिला कांग्रेस की पार्टी प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान पोहरी विधानसभा के भ्रमण पर रहेंगी जहां प्रात:10 बजे ग्राम परिच्छा में चौपाल पर कार्यकर्ता बैठक कर जनसंपर्क में भाग लेंगी।

प्रात: 11:30 बजे पोहरी के प्लेग्राउण्ड स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुचेंगी, जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। दोप.1 बजे छर्च में जबकि दोप.3 बजे बैराढ़ के व्यास मैरिज हाउस में कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा, सायं 5 बजे सतनबाड़ा काली माता मंदिर के पास महिला बैठक होगी और सायं 6 बजे सुभाषपुरा में माता मंदिर के पास से होकर चंदेरी प्रस्थान करेंगी। 

इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी की पोहरी-करैरा क्षेत्र की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान के दौरा कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है साथ ही दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में होने वाले जनसंपर्क में भाग लिया जावे। इस पूरे दौरे में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगी।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/37l86NR
via IFTTT
Powered by Blogger.