तेज रफ्तार ने ली जान: ट्रेक्टर में टकराया बाईक सवार चढा पहिया मौत - Shivpuri News

शिवपुरी। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है । ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिर गया। उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिए चढ़ जाने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार भीकम ( 22 ) पुत्र परमाल आदिवासी निवासी करौंदी भिलारी शनिवार रात 8.30 बजे घर लौट रहा था । माड़ा और गणेशखेड़ा गांव के बीच बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली और भीकम की बाइक की टक्कर हो गई ।
भीकम सड़क पर गिर गया और शरीर से ट्रैक्टर का पहिए निकल जाने से मौत हो गई किसान कोलारस मंडी में फसल बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव इचौनिया जा रहा था बताया जा रहा है कि मृतक युवक ने कुछ दिन पहले ही बाइक खरीदी थी।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2HiCDAY
via IFTTT