Header Ads

Header ADS

तेज रफ्तार कार कुंए में जा गिरी:आबकारी ठेकेदार और ड्रायवर की दर्दनाक मौत - Pichhore News

पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग की बसई रोड पर एक कार सडक किनारे बने कुंए में जा गिरी। इस दुर्घटना में आवकारी ठेकेदार अशोकराय और कार ड्रायवर की मौत हो गई हैंं। बताया जा रहा हैं कि रोड पर पोकलेन मशीन की बुकैट से कार जा टकराई और असंतुलित होकर कुंए में जा गिरी। 

जानकारी के अनुसार बसई बड़ोरा मार्ग पर एयरटेल की लाइन खुदाई के कार्य के चलते मशीन की वकेट रोड पर डली थी। जिससे तेज रफ्तार कार टकराकर रोड किनारे बने एक कुए में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था। कि कार वकेट से टकराकर संभल नहीं पाई और सडक़ किनारे कुए में जा गिरी। कुए में गिरने से कार में सवार आवकारी ठेकेदार एवं वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

कार को कुएं में गिरा देख आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच। जहां उन्होंने रस्सियों व खटिया को कुए में डालकर गांव वालों की मदद से कुऐ के अंदर कार में फसे शवों को वाहर निकाला गया। जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्तित्व एवं सरल स्वभाव के लिए जाने पहचाने जाने वाले अशोक राय के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/35eGwiT
via IFTTT
Powered by Blogger.