Header Ads

Header ADS

तालिबानी सजा:चोरी की सजा में राजाराम के दोनो हाथ बांधे और कुंए में धकेल दिया, मौत - kolaras News

कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र से आ रही हैं कि थाना क्षेत्र आने वाले गांव मंझारी मे पिछले 5 दिनो से गायब राजाराम की लाश एक कुंए में मिली थी। बताया जा रहा है कि चोरी के शक में राजाराम के दोनो हांथ बांधकर कुंए में धकेल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनो के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं। 

जानकारी के अनुसार राजाराम उर्फ डमरू ( 22 ) पुत्र नारायण आदिवासी निवासी मंझारी मंगलवार को अचानक गायब हो गया। परिजन पांच दिनों से राजाराम की तलाश कर रहे थे। रविवार की दोपहर 3 बजे राजाराम का शव कृष्णा के कुएं में पड़ा मिला । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव बाहर निकाला तो राजाराम के हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधे हुए थे । 

परिजनों ने गांव के ही कप्तान सिंह यादव पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि कप्तान के दस हजार रुपए चोरी चले गए थे। रुपए चोरी जाने का शक राजाराम पर जता रहा था। इसलिए उसने राजाराम की हत्या कर दी है। पुलिस ने कप्तान सिंह यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3kd6CsD
via IFTTT
Powered by Blogger.