महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट, पुलिस ने अदम चैक काट दिया: पीडिता एसपी के पास- kolaras News
रन्नौद। शिवुपरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के अकाक्षिरी में बीते दिनो से युवक ने घर में घुसकर महिला को निवस्त्र कर जमकर मारपीट की। घटना के बाद पीडिता पुलिस के पास गई,लेकिन पुलिस ने अदम चैक काटकर मामले को चलता कर दिया। अब पीडिता ने एसपी शिवपुरी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग ही हैं।
अकाझिरी निवासी एक महिला ने बताया एक महिला ने बताया कि मकान को लेकर उसका मनोज लोधी से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर कुछ दिन पूर्व मनोज उसके घर आ गया और उसके साथ छेडछाड करने लगा। घटना का विरोध करने पर आरोपी महिला को निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट कर मनोज मौके से फरार हो गया।
पीडिता घटना के बाद रन्नौद थाना पहुंची तो पुलिस ने एफआईआर न करते हुए केवल अदम चैक काटकर मामले को चलता कर दिया। इधर आरोपी पर कार्रवाई न होने के कारण उसके हौसले बुलंद है और पीडिता परेशान हैंं। पीडित महिला ने एसपी शिवपुरी से कार्रवाई की मांग की है।
इनका कहना हैं।
हमने मामले में आदम चैक काटने की कार्रवाई की हैं साथ ही आरोपी को 151 के तहत जेल भी भेजा था। बाद मे वह जमानत पर बाहर आ गया।
अंशुल गुप्ता,थाना प्रभारी रन्नौद
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/335o3YN
via IFTTT
