Header Ads

Header ADS

बसो में 100 प्रतिशत से अधिक क्षमता से सवारी, किराए दौगुना वसूला जा रहा हैं: RTO आराम मोड में- Badarwas News

संजीव जाट@बदरवास। कोरोना काल में जब 50 प्रतिशत क्षमता से बैठाने के आदेश शासन ने किए थे उसमें बस मालिको ने किराया दौगुना कर दिया था लेकिन अब बसो में 100 प्रतिशत से अधिक क्षमता से अधिक सवारिया बैठ रही हैं फिर भी बस संचालको ने किराया नही घटाया हैं।

पहले बदरवास से शिवपुरी और गुना का किराया चालीस से पचास रुपये था जो कि कोरोना काल से सौ रुपये बसूला जा रहा है वो भी जबरदस्ती दादागिरी से। सवारियों द्वारा इतना अधिक किराया देने में आनाकानी करने पर उनसे बस स्टाफ द्वारा अभद्रता की जाती है और बीच रास्ते मे उतार देते हैं कई बार तो बस स्टाफ द्वारा सवारियों के साथ मारपीट तक कर दी जाती है।

बदरवास से ग्वालियर की दूरी 165 किलोमीटर है और बसों द्वारा 350 रुपये बसूले जा रहे हैं। लुकवासा,म्याना की दूरी 15 किलोमीटर के 30 रुपये वहीं कोलारस जो कि 28 किलोमीटर है उसके पचास रुपये बसूले जा रहे हैं।

बस संचालकों द्वारा प्रति किलोमीटर दो रुपये से अधिक किराए की मनमानी बसूली की जा रही है। इतना किराया देने के बाद भी सवारियों को भेड़ बकरियों जैसे ठूंस ठूंसकर भरा जाता है और उन्हें सीट भी नही मिल पाती है ऐसी स्थिति में दोगुना किराया देकर सवारियां खड़े खड़े ही यात्रा करने को मज़बूर हैं।

प्रशासन और परिवहन विभाग को चाहिए कि कोरोना काल में मनमानी पूर्वक बढ़ाये गए किराए को कम किया जाए और प्रत्येक बस पर किराया सूची लगाई जाए जिससे यात्री मनमाने किराए की लूटमार से बच सकें और उन्हें जायज किराए की जानकारी मिल सके जिससे उनसे अवैध बसूली बस संचालक नहीं कर सकें।

लेकिन यात्रियों की समस्यायों से शासन और परिवहन बिभाग को कोई लेनादेना नहीं है और न ही कभी बसों की कोई जांच होती है कि सवारियों से मनमानी अबैध किराए की बसूली हो रही है और न किराया सूची बस में चस्पा कराई जाती हैं जिससे यात्री बाजिब किराए के साथ यात्रा कर सकें।

कहीं न कहीं बस संचालकों औऱ विभाग की मिलीभगत है तभी तो सवारियां बस संचालको द्वारा दोगुना किराया लेकर लूटी जा रही है और विभाग को पता तक नहीं चल रहा है। परिवहन विभाग और प्रशासन को अविलंब इस ओर ध्यान देकर किराया कम कराकर पूर्ववत किया जाए और अवैध दोगुने किराए की बसूली करने बाले बस संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

इनका कहना हैं
सादा बसो में 1.25 रूपए प्रति किलो मीटर व डीलक्स बसो में 1.90 रूपए प्रति किलोमीटर का किराया तय किया हैं। सभी बस संचालको को किराया सूची लगानी होगी और इस तरह के आदेश हम सोमवार को जारी करेगें।
मधु सिंह,जिला परिवहन अधिकारी


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/31yPrgY
via IFTTT
Powered by Blogger.