कूनो को बांधने की तैयारी: विधायक रघुवंशी का प्रयास सफल, बांध का सर्वे शुरू, 7 लाख हैक्टेयर कृषि भूमि होंगी सिंचित- kolaras News
कोलारस। कोलारस-बदरवास सहित शिवपुरी और पोहरी ब्लॉक क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए डैम बनाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। छर्च के कटीला में डीपीआर सर्वे पूरा हो गया है। अब कोलारस के सोनपुरा में टीम सर्वे करने पहुंची। शनिवार से सर्वे प्रारंभ हो गया है। सर्वे के दौरान कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी भी पहुंच गए और टीम के इंजीनियरों से बातचीत की।
जल संसाधन विभाग द्वारा बमौरी से होकर शिवपुरी और श्योपुर जिले तक बहने लगी कूनो नदी पर डैम बनाने के लिए डीपीआर सर्वे टेंडर निकाला है। सवा करोड़ रु. लागत से चार जगह डैम निर्माण के लिए सर्वे कराया जा रहा है। महाना कंस्ट्रक्शन कंपनी की टीम के लोगों ने बताया कि पोहरी विस में छर्च के कटीला डैम के लिए 27 दिन का सर्वे कार्य पूरा हो गया है। इसकी डीपीआर बनेगी। डैम के लिए 292 मीटर लेवल आ रहा है।
करीब 8500 हैक्टेयर भूमि बांध डूब में आ जाएगी। अब कोलारस में गणेशखेड़ा के सोनपुरा गांव के पास नदी में बांध की डीपीआर सर्वे शनिवार से शुरू हो गया है। सोनपुरा के बाद नैनागिर में डीपीआर सर्वे होगा। विधायक रघुवंशी का कहना है कि बांध बनने के बाद तीन विधानसभाओं में करीब 7 लाख हैक्टेयर में नहरों से सिंचाई की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3rGkDFV
via IFTTT
