Video: कोहली थे मैदान पर, गिल ने जड़ा चौका... फिर स्टेडियम में क्यों गूंजा 'सचिन-सचिन...'
मुंबईक्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर को रिटायर हुए अरसा बीत गया है, लेकिन फेंस के दिल में अब भी वह राज करते हैं। इस ताजा उदाहरण भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन देखने को मिला। रोचक बात यह रही कि यह घटना उस वक्त की है, जब ने टिम साउदी की एक गेंद पर धमाकेदार चौका जड़ा। भी मैदान पर थे। दरअसल, भारतीय टीम की दूसरी पारी के 37वें ओवर की पहली गेंद पर गिल ने पीछे हटते हुए जोरदार प्रहार किया। गेंद गोली की रफ्तार से मिड ऑन बाउंड्री से 4 रनों के लिए बाहर चली गई। इसके तुरंत बात क्राउड '...' के नारे लगाते दिखाई दिया। मास्टर ब्लास्टर ने 2013 में वानखेड़े स्टेडियम पर ही वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था। मैच की बात करें तो भारत ने रविवार को लंच तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 142 रन बनाए। इस तरह से भारत की कुल बढ़त अब 405 रन की हो गयी है। न्यूजीलैंड की टीम भारत के पहली पारी के 325 रन के जवाब में 62 रन पर आउट हो गयी थी। लंच के समय कप्तान विराट कोहली 11 और शुभमन गिल 17 रन पर खेल रहे थे। भारत ने सुबह के सत्र में मयंक अग्रवाल (62) और चेतेश्वर पुजारा (47) के विकेट गंवाये। न्यूजीलैंड की तरफ से दोनों विकेट ऐजाज पटेल ने लिये। इस तरह से बायें हाथ का यह स्पिनर मैच में अब तक 12 विकेट ले चुका है। उन्होंने पहली पारी में 119 रन देकर सभी 10 विकेट हासिल किये थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3lB8gXI