टीवी पर सिग्नल नही आ रहे थे शिक्षक छतरी सही करने गया गिरा, मौत - Shivpuri News
शिवपुरी। टीवी में सिग्नल नहीं आने पर छत पर डिस टीवी की छतरी ठीक करने गए शिक्षक का पैर फिसल गया और जमीन पर गिर गए। हादसे में शिक्षक की मौत हो गई है।
रामदयाल उम्र 55 साल पुत्र जीवनलाल बघेल निवासी पोहरी बुधवार की सुबह 10.30 बजे छत पर डिस टीवी की छतरी ठीक करने गए थे। समीप ही पानी की टंकी से पानी का रिसाव हो रहा था।
पैर फिसलने से शिक्षक छत से गिरे, परिजन इलाज कराने पोहरी अस्पताल लेकर पहुंचेए यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिक्षक रामदयाल भटनावर छात्रावास में पदस्थ थे।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3idfEWl
via IFTTT
