Header Ads

Header ADS

भैंस चराने निकले वृद्ध की सिर कुचली मिली लाश, हत्या - Shivpuri News

कोलारस। अभी अभी खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र के सहरगुड़ा के जंगल से आ रही है जहां बीते रोज घर से भैंस चराने गए एक वृद्ध की लाश जंगल मे मिली है। वृद्ध का सिर कुचला हुआ है।इस मामले की सूचना पर तेंदुआ थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता मोके पर पहुँचे और लाश को पीएम के लिए भिजवाया।पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार दाताराम पुत्र बांकेलाल परिहार उम्र 59 साल निवासी मानपुर अपने घर से कल सुबह सहरगुड़ा के जंगल मे भैंस चराने गया हुआ था। देर शाम भैसे अपने आप घर आ गई परंतु दाताराम नही लौटा।

परिजन तत्काल जंगल की और रवाना हुए जहां देखा तो वृद्ध की लाश जंगल मे सिर कुचली पड़ी हुई थी। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। जहां पुलिस ने साथी चरवाहों से पूछताछ की तो उन्होंने कल दोपहर 2 बजे तक भैंस चराते हुए देखने की बात कही। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दाताराम /बँकेलाल परिहार
उम्र 59- मानपुर 
सहरगुडा के जंगल मे लाश मिली


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/38DOC7v
via IFTTT
Powered by Blogger.