AUS vs IND: चेतेश्वर पुजारा को इतनी जोर से लगी गेंद- दूर फेंका बल्ला, दर्द से कराहने लगे
ब्रिसबेन टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट के पांचवें दिन संयम के साथ बल्लेबाजी की है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उन्हें शॉर्ट बॉल से निशाना बनाया लेकिन वह टिके रहे और जमकर सामना किया। कुछ गेंदें उनके शरीर पर लगीं और कुछ हाथ पर। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए। इसके बाद पुजारा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारतीय टीम के स्कोर को आगे बढ़ाना जारी रखा। पुजारा जहां एक छोर पर जमे रहे वहीं दूसरी ओर गिल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन जोड़े। गिल अनलकी रहे और 91 रन बनाकर लायन का शिकार बने। गिल ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी पर जमकर हमला बोला। वहीं दूसरी ओर मिशेल स्टार्क और ने पुजारा के खिलाफ शॉर्ट पिच गेंदबाजी जारी रखा। गेंद उनकी कोहली और उंगलियों पर लगती रही लेकिन पुजारा पर इसका को असर नजर नहीं आया। हेजलवुड की एक गेंद उनकी उंगली से लगी। यह तेज गेंद थी। टप्पा लगने के बाद यह अचानक उछली। पुजारा ने गेंद को ढीले हाथों से खेलने की कोशिश की। गेंद सीधा उनके दाएं ग्लव पर लगी। गेंद लगते ही पुजारा ने बल्ला हाथ से छोड़ दिया। फिजियो ने आकर मैदान पर पुजारा की जांच की। इसके बाद उन्होंने मैजिक स्प्रे लगाया, कुछ पेन-किलर्स खाईं और फिर डट गए। फिर हेलमेट पर लगी गेंद हेजलवुड ने इसके अलावा भी पुजारा पर शॉर्ट पिच गेंदबाजी की। एक गेंद पुजारा के हेलमेट से लगी। शॉर्ट बॉल खेलते हुए पुजारा की नजरें गेंद से हटीं और वह सीधा हेलमेट से टकराई। फिजियो मैदान पर आए और उन्होंने हेलमेट फिक्स किया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/38U3ezI