बैंक में शिकायत: कस्टमर केयर का फोन आया और हो गया एकाउंट साफ - karera News
करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 में एक ठग ने कस्टमर केयर बनकर युवक बैंक संबंधित जानकारी मांगकर उसके खाते से 72 हजार 400 रुपए गायब कर दिए है । जानकारी के अनुसार आशीष पहारिया ( 30 ) पुत्र विजय पहाड़िया निवासी सीता सेंट्रल स्कूल पास वार्ड क्रमांक 1 का कहना है कि मैंने 15 अक्टूबर को अपने मित्र को 16 हजार 801 रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया था जो फेल्ड हो गया था ।
इसके लिए मैंने एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर टोल फ्री नं 1800224066 पर फोन लगाया । इसी बीच अचानक फोन कट होकर युवक ने कहा कि आप अपनी मेल आईडी व किए गए ट्रांजेक्शन की जानकारी मांगी। इसके बाद खाते से 25-25 हजार रुपए के दो 22 हजार 400 रुपए का एक इस प्रकार खाते से 72 हजार 400 रुपए ठग ने निकाल लिए हैं।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2H2Sl3J
via IFTTT
