महिला की मौत:पति ने कहा सांप ने काटा,पिता बोले जहर खाया हैं - Shivpuri News
शिवपुरी। खबर जिला चिकित्सालय से आ रही है जहां छर्च थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चांदपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, महिला के पति का कहना है कि महिला को सांप ने काटा हैं। जबकि महिला के पिता ने स्पष्ट बताया है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है, फिलहाल पुलिस ने महिला का पीएम करा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मिथिलेश पत्नी करण सिंह कुशवाह उम्र 32 साल निवासी चांदपुर थाना छर्च ने बीते रोज दोपहर 2 बजे मिथिलेश का पति कुशवाह को जिला अस्पताल लेकर आया,पति करण का कहना था कि उसकी पत्नी को सांप ने काट लिया हैं। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले पर जब मृत मिथिलेश के पिता बद्री लाल पुत्र सहरिया उम्र 67 निवासी घुड़ापुरा ने बताया कि उसकी बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है मृत मिथिलेश का शव पूरी तरह से अकड़ गया है और मिथलेश का पति करण झूठा बयान दे रहा है कि उसने जहर खाया है जिसकी शिकायत मृत मिथिलेश के पिता ने थाना छर्च में कर दी हैं। बताया जाक रहा हैं कि मिथलेश करण सिंह की दूसरी पत्नि हैं इससे पहली पत्नि ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3mcztOH
via IFTTT
