Header Ads

Header ADS

वोट न देेने पर गुदी मसकने की धमकी देने वाले करैरा भाजपा के प्रत्याशी पर मामला दर्ज - karera News


करैरा। कुछ दिन पूर्व करैरा भाजपा के प्रत्याशी जसवंत जाटव का एक वीडियो वायरल हुआ था यह वीडियो प्रदेश की खबरो का सुर्खिया बना था इस वीडियो में वह मतदाताओ को पैसे का प्रभोलन और वोट ना देने के ऐवज में गला दबाने के बोल कहते नजर आ रहे हैं। इस मामले में अब भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव पर मामला दर्ज होने की खबर आ रही हैं। 

जानकारी के अनुसार करैरा तहसीलदार ने करैरा थाने में एक आवेदन सौंपा ओर एक वायरल वीडियो की सीडी भी सौंपी,जिसमें जसवंत जाटव की वीडियो थी। पुलिस ने ग्रामीणो को 10 हजार रूपए माता की मुर्ति के लिए देने और वोट न देने के ऐवज में गुदी मसकने की बात का कहता पाया और यह मामला आचार संहिता के उल्लघनन का पाया गया। पुलिस ने इस मामले में करैरा विधानसभा के भाजपा के प्रत्याशी जसवंत जाटव पर मामला दर्ज कर लिया हैं।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2SWMYVN
via IFTTT
Powered by Blogger.