Header Ads

Header ADS

भाजपा का सत्ता का उपयोग:पोहरी कांग्रेस प्रत्याशी हरिबल्लभ शुक्ला सहित 20 कांग्रेसियो पर मामला दर्ज - Pohri News

शिवपुरी । विधानसभा उप चुनाव को लेकर जारी आचार संहिता और कोरोना गाइड लाइन का पालन करने पर कांग्रेस पार्टी पोहरी के प्रत्याशी हरिबल्लभ शुक्ला और कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा सहित करीब 20 लोगों के खिलाफ नियमों का पालन करने को लेकर पुलिस थाना कोतवाली में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैं। वही भीड लेकर पहुंचे करैरा के भाजपा प्रत्याशी जसवंत जाटव के बेटे पुष्पेन्द्र जाटव का 100 रूपए का चालन काटा हैं। 

उल्लेखनीय है कि पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कॉन्ग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला ने 14 अक्टूबर को शिवपुरी कलेक्ट्रेट पर नामांकन पर्चा दाखिल किया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बादाम सिंह यादव ने बताया कि 14 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में ही पोहरी विधानसभा क्षेत्र का नामांकन पर्चा दाखिल हुआ जिसमें कोविड 19 की गाइड लाइन के उल्लंघन, मास्क एवं सोशल डिस्टसिंग का पालन न करने और निर्वाचन की आचार संहिता के नियमों का पालन न करने के कारण कांग्रेस प्रत्याशी हरिबल्लभ शुक्ला व अन्य पर वैधानिक कार्यवाही करने के संबंध में तहसीलदार शिवपुरी की रिपोर्ट पर से यह मामला दर्ज किया गया हैं। 

तहसीलदार बने इस मामले में फरियादी 
इस मामले में तहसीलदार बीएस कुशवाह ने पुलिस को जो आवेदन सौंपा उसमें शिकायत की गई है कि कांग्रेस प्रत्याशी हरिवल्लभ शुक्ला द्वारा कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन नामांकन फॉम दाखिल करने के दौरान नहीं किया गया । पर्चा दाखिल करते समय ये विना अनुमति के भीड़ के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पोहरी रिटनिंग ऑफिसर के कक्ष तक आए, वर्तमान में जिले में निर्वाचन की आचार संहिता लगी हुई है तथा बिना अनुमति के इनके द्वारा डोल नगाड़े बजाते हुए भीड़ की शक्ल में नियमों की अनदेखी करते हुए निर्वाचन आयोग की तय गाइडलाइन एवं कोविड 19 की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के कारण विधिवत प्रकरण दर्ज करने की कार्यवाही करें।

इन कांग्रेसियो पर दर्ज हुआ मामला 
इन पर दर्ज हुआ मामला आदर्श आचार संहिता और कोरोना नियमों का पालन ना करने पर अनिल शर्मा,पूर्व नपाध्याक्ष जगमोहन सेंगर,पूर्व विधायक गणेश गौतम,सत्यम नायक,भारत रावत,चौरेंद्र खटीक,बंटी शर्मा पोहरी,मलखान यादय,राजू शर्मा सूड,भोलू धाकड़,श्याम रावत,रामसनेही शर्मा,दीपक पाराशर,कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, आजाद खान,दीवान सिंह बघेल,राम दुलारे यादव बैराड,दिलीप यादव,बाबू जंडेल सिंह श्योपुर , अमित शिवहरे सहित 20 लोग शामिल हैं।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3dI0jLz
via IFTTT
Powered by Blogger.