Header Ads

Header ADS

पूर्व विधायक बट्टी की मौत की हो न्याययिक जांच

Publish Date: | Thu, 06 Aug 2020 04:04 AM (IST)

विधायक सोहन वाल्मिक ने राज्यपाल को लिखा पत्र

फोटो 8

पत्रकारों से चर्चा करते विधायक सोहन वाल्मीकि

परासिया। अमरवाड़ा के पूर्व विधायक और आदिवासी नेता मनमोहन शाह बट्टी की मौत पर परासिया विधायक सोहन वाल्मिक ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मनमोहन शाह बट्टी को अस्पताल में भर्ती करने, अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोई सूचना मेडिकल बुलेटिन नहीं देने और विभिन्ना परिस्थितियों का हवाला देकर न्याययिक जांच की मांग की है। विधायक वाल्मिक ने संवाददाता सम्मेलन में राज्यपाल को लिखे पत्र का उल्लेख कर जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक बट्टी के निधन से आदिवासी नेतृत्व चला गया है। वे एक दिग्गज आदिवासी नेता थे। उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने और भर्ती होने से संबंधित कोई जानकारी प्रशासन ने मीडिया को नहीं दी। गोंडवाना पार्टी के लोग भी इससे अंजान रहे। अचानक उनकी मृत्यु हृदयाघात से होने और उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई। यह पूरे आदिवासी समुदाय के लिए बड़ा सदमा था। उन्होंने कहा कि अन्य नेताओं की जानकारी मीडिया में थी। बट्टी जैसे दिग्गज आदिवासी नेता के संक्रमित होने की जानकारी मीडिया में नहीं थी। उन्होंने कहा कि बट्टी को किस चिकित्सक ने चिरायु अस्पताल रिफर किया, कौन कौन सी जांच की गई और कौन सा उपचार किया गया, किस बीमारी के लिए उन्हें कौन सी दवा दी गई क्या उपचार किया गया ये जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री , सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री को इस पत्र की प्रतिलिपि भेजी है।

कोविड 19 की व्यवस्था में प्रशासन की बड़ी लापरवाही

परासिया। कोविड 19 की व्यवस्था बनाने में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के विधायकों ने कोविड 19 के उपचार, रोकथाम की व्यवस्था के लिए अपनी विधायक निधि देने की घोषणा की थी। इसके प्रस्ताव और अनुशंसा भी की गई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस राशि का उपयोग ही नहीं कर पाया। समय पर खरीदी नहीं होने से विधायकों ने अपनी राशि वापस ले ली है। लगभग 75 लाख रुपए विधायकों ने अपनी निधि से कोविड 19 के लिए देने की अनुशंसा कलेक्टर को भेजी थी। किसी भी विधायक की निधि का उपयोग नहीं किया जा सका। परासिया विधायक सोहन वाल्मिक ने 25 लाख रुपए कोविड 19 व्यवस्था में दिए थे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने खरीदी का प्रस्ताव दिया था। इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर तमाम तरह की खरीदी का प्रस्ताव था। इस प्रस्ताव पर विधायक ने अनुशंसा भेज दी, लेकिन समय पर स्वास्थ्य विभाग खरीदी नहीं कर पाया।

तीन पत्रों के बाद भी नहीं चेता विभाग

विधायक कार्यालय से खरीदी समय पर करने के लिए विभाग को तीन पत्र लिखे गए, लेकिन किसी भी पत्र पर विभाग ने कार्रवाई नहीं की। विधायक ने जिला योजना समिति की बैठक में इस मुद्दे को उठाकर समय पर खरीदी करने का फिर आग्रह किया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कुछ नहीं किया।

समय पर राशि का सदुपयोग नहीं होने से विधायक ने अंततः स्वीकृति वापस ले ली। जिले के अन्य विधायकों द्वारा भी स्वीकृति वापस लिए जाने की खबर है। स्वास्थ्य विभाग यदि समय पर खरीदी कर लेता तो लगभग 75 लाख रुपयों से बेहतर व्यवस्था बनाई जा सकती थी।

स्वास्थ्य विभाग ने की लापरवाही। विधायक

विधायक सोहन वाल्मिक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी लापरवाही की है। कई स्मरण पत्र के बाद भी विधाायक निधि के लगभग 25 लाख रुपयों का उपयोग नहीं किया जा सका। जिले के अन्य विधायकों की निधि मिलाकर यह 75 लाख रुपए होते हैं। अन्य विधायकों ने भी स्वीकृति वापस ली है।

कन्या शाला में क्वारंटाइन सेंटर पर विवाद

भाजपा नेता माने सुलझाया मामला

परासिया। शहर के मध्य कन्या शाला को क्वारंटाइन सेंटर बनाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। आबादी क्षेत्र के बीच में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किए जाने से लोग विरोध में आ गए। भाजपा नेता कमलेश मालवी ने बताया कि यहां के व्यापारियों और नागरिकों ने उनसे संपर्क कर इसकी शिकायत की। उन्होंने एसडीएमए ओमप्रकाश सनोडिया से चर्चा की। चर्चा में उनसे यहां क्वारंटाइन सेंटर नहीं बनाने का आग्रह किया। इसे प्रशासन ने स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने कन्या शाला में क्वारंटाइन सेंटर नहीं बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने एसडीएम से आग्रह किया कि यहां लगाए गए स्टाफ के कारण लोग अब भी भ्रम में है। लोगों का दूर हो इसके लिए स्टाफ को यहां से हटाया जाए। कमलेश मालवी के साथ पूर्व अन्त्योदय समिति के अध्यक्ष पंकज विश्वकर्मा, जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अरूण यदुवंशी, अनुराग नागोतिया, राजेश राय, राहुल मालवी, सोनु हर वानी, अन्कित मालवी, दीपक डेहारिया, अरूण झरबड़े, मोनी यादव, मनोज देशमुख, राजू बत्रा, राजेश जैन, प्रदीप सोनी एवं सभी व्यापारी उपस्थित थे।

मॉडल स्कूल को कराया सैनिटाइज

फोटो 9

खिरसाडोह के मॉडल स्कूल को किया सैनिटाइज

परासिया। खिरसाडोह के मॉडल स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार किया गया। यहां क्वारंटाइन किए गए लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद यहां सैनिटाइजेशन कराया गया। भाजपा नेता और अधिवक्ता बल्लू नागी पॉजिटिव से संपर्क में आने के कारण यहां क्वारंटाइन है। उन्होंने बताया कि बीते कई दिनों से यहां साफ सफाई नहीं हुई थी। नगर पालिका से कर्मचारी बुलाकर सफाई करवाई गई। सैनिटाइज पूरे स्कूल को करवाया गया। बिजली फिटिंग भी ऊपर के कमरों में करवाई गई। इन सेंटर पर प्रशासन को उचित ध्यान देने की जरूरत है।

तीन दिनों तक बंद रहेगा परासिया न्यायालय

अधिवक्ता संघ ने लिया निर्णय

परासिया। परासिया न्यायालय में कोरोना पॉजिटिव आने और एक अधिवक्ता को क्वारंटाइन किए जाने के बाद परासिया अधिवक्ता संघ ने न्यायालय परिसर को तीन दिनों तक बंद रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्याम साहू ने बताया कि अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार तीन दिनों के लिए कोर्ट परिसर पूरी तरह बंद रहेगा।

सिविल न्यायालय और राजस्व न्यायालय के संपूर्ण कार्य इन तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे। दो दिन पूर्व न्यायालय परिसर में एक आरोपी अपनी जमानत के लिए आया था। बाद में वह कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला है। उसी की जमानत के सिलसिले में एक अधिवक्ता साथी भी संपर्क में आए हैं। उस अधिवक्ता के संपर्क में अन्य अधिवक्ता भी है। ऐसे में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए अधिवक्ता संघ द्वारा तत्काल कार्यकारिणी ने निर्णय लेकर तीन दिनों के लिए न्यायालय परिसर में संपूर्ण कार्य बंद करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष श्याम साहू ने अधिवक्ता साथी से निवेदन अपने कार्य ऑनलाइन निपटारे फिजिकल रूप से उपस्थित ना हो। वहीं नोटरी साथियों भी अपने कार्य अपने घरों से करें। उल्लंघन होने पर अधिवक्ता संघ द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source

Powered by Blogger.