Header Ads

Header ADS

जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके कोरोना पॉजिटिव

जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। फ़िलहाल वे भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। एहतियात के तौर पर वे पहले ही कोरेन्टीन हो गए थे, उन्होंने अपने संपर्क में आये लोगों से अपनी जाँच की अपील की है।

विधायक सुनील उइके के संपर्क में आए लोगों ने अब स्वंय और अपने परिजनों की सुरक्षा के मद्देनजर अब स्वयं को क्वॉरेंटाइन कर दिया है। विधायक सुनील उईके का उपचार कर रहे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ रविंद्र बाथम और डॉक्टर एहफाज़ अख्तर सहित इन के सहयोगी सचिन राय ने खुद को self-quarantine कर लिया है।

प्रिय साथियों, मुझे पिछले कुछ दिनों से कोरोना के लक्षण समझ में आ रहे थे एहतियातन मैंने कोरोनावायरस की जांच कराई, मेरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इलाज के लिए मैं भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती हूँ, हालांकि मैंने पिछले लगभग सात-आठ दिनों से स्वयं को क्वारंटाइन किया हुआ था, और किसी से मुलाकात नहीं की है। फिर भी मेरे अत्यंत निकट के लोग और मेरे स्टाफ के लोग जो मेरे संपर्क में आए हैं वे एहतियातन क्वारंटाइन हो गए हैं, और इनके अलावा भी यदि कोई व्यक्ति मेरे संपर्क में आया हो तो स्वयं को क्वारंटाइन कर लें, और यदि कोरोना के लक्षण समझ आते हैं तो जांच अवश्य करा लें।

आपका
#सुनील_उईके
#विधायक_जुन्नारदेव

Powered by Blogger.