श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
Publish Date: | Thu, 06 Aug 2020 04:04 AM (IST)
अमरवाड़ा। तारण तरण दिगंबर जैन समाज अमरवाड़ा के अध्यक्ष चौधरी कृष्ण कुमार जैन (80), पूर्व शिक्षक का विगत दिनों हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। जैन तारण भवन में श्रृद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि दी गई। गुरैया से आए पंडित धन कुमार जैन शिक्षक ने कहा कि कृष्ण कुमार का सिद्धांत था कि कर भला, होगा भला, अंत होगा भला के नियम से चलने वाले थे और अंत में अपना स्वयं का भला करके चले गए। तीन माह तक जिनवाणी का श्रवण किया। जिस व्यक्ति के जीवन में धर्म है तो सब कुछ है यदि धर्म चला जाता है तो कुछ नहीं बचता धर्मात्मा पुण्यात्मा सद्गति को प्राप्त करके अक्षय सुख को प्राप्त करेंगे। अमरवाड़ा तारण भवन में श्रृद्धांजलि सभा में विद्वानों के साथ अनेक स्थानों से आए महानुभावों ने कृष्ण कुमार अध्यक्ष को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुधीर सहयोगी जैन सागर पंडित धनकुमार एवं प्रेमी चौधरी हरदयाल जैन, मदन कुमार जैन, कैलाश कुमार, प्रोफेसर यूके जैन, धन कुमार जैन शिक्षक गोरैया पंडित हरदयाल जैन, उत्तम ठाकुर, मामा राहतगढ़ अभय कुमार जैन, उदयपुरा प्रमोद कुमार विनोद जैन, तारण देवेंद्र कुमार ने अंत में सभी की ओर से श्रृद्धांजलि अर्पित की।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

