घर-घर पहुंचकर विधायक चौरे बढ़ा रहे हैं बच्चों का हौंसला
Publish Date: | Thu, 06 Aug 2020 04:07 AM (IST)
फोटो 18
विधायक विजय चौरे ने बच्चों का बढ़ाया हौसला
सौंसर। सौंसर क्षेत्र के अंतर्गत बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं के निवास स्थान पर जाकर विधायक विजय चौरे के द्वारा छात्र-छात्राओं का सत्कार करते हुए अभिनंदन पत्र सौंपा जा रहा है, जिससे बच्चों का हौंसला बढ़ रहा है, बुधवार को विधायक विजय चौरे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ में ग्राम पंचायत कोपरावाडी कला में पहुंचकर आरती ज्ञानेश्वर चरपे का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलानारायणवार में कक्षा 12वीं कला संकाय में 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने और ग्राम पंढरी में राजेंद्र कुंडलिक मडके शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांगतवाडा में अध्ययनरत छात्रा द्वारा कक्षा 12वीं गणित में 85.4 प्रतिशत अंक हासिल करने पर ग्राम पंढरी पहुंच कर बधाई एवं अभिनंदन पत्र देकर परिवार का हौसला बढ़ाते हुए बधाइयां दी। विधायक विजय चौरे ने इस दौरान कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बालिका सौंसर और ग्राम पंचायतों के साथ अपने माता-पिता तथा शाला के साथ-साथ मेरी विधानसभा का नाम गौरवान्वित कर रही है, यह हमारे लिए फक्र की बात है।
हनुमान चालीसा, रामायण, सुंदरकांड, दीपोत्सव का हुआ आयोजन
सौंसर। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए राम मंदिर के शिलान्यास का असर सौंसर नगर एवं विधानसभा में भी देखने को मिला है, विभिन्ना धार्मिक संगठनों एवं राम भक्तों के द्वारा नगर में भी विभिन्ना स्थानों पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड दीपोत्सव, रामायण, प्रसादी वितरण का आयोजन करते हुए मंदिर शिलान्यास पर्व को धूमधाम के साथ मनाया, राम भक्तों ने रात्रि में घरों मंदिरों एवं दुकानों के सामने दीप लगाकर दीप उत्सव भी मनाया गया। नगर की धार्मिक संस्था श्री राम जन्म उत्सव समिति द्वारा 2 दिन पूर्व से ही शिलान्यास समारोह को सौसर नगर में धूमधाम से मनाने को लेकर तैयारियां की गई थी, बुधवार को विट्ठल मंदिर से लेकर तो राम मंदिर तक भगवा पताकाओ लाइटिंग से सड़कों को सजाया गया, राम जन्म उत्सव समिति के द्वारा सुबह 11 बजे समिति कार्यालय में भगवान श्री राम की प्रतिमा सम्मुख पूजा पाठ की गई,वही श्री राम मंदिर में सुंदरकांड रामलला का पूजन और हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया, राम जन्म उत्सव समिति के अध्यक्ष पिंटू मानेकर, संरक्षक संजय राठी,ने बताया कि अयोध्या में शिलान्यास का समारोह पर नगर वासियों को महा प्रसादी का भी वितरण किया गया।
मोहगांव हवेली में हुआ भुजरिया पर आयोजन
फोटो 17
बुनकर समाज की महिलाएं रही मौजूद
सौंसर। नगर के साथ ही मोहगांव हवेली में बुनकर समाज की महिलाओं ने परम्परागत रूप से भुजरिया का त्यौहार मनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार सात दिन तक भुजरिया कि पूजन के पश्च्यात राखी पूर्णिमा के दूसरे दिन विसर्जन किया है, इस दौरान बुनकर समाज की ओर से कबीर मंदिर में भुजरिया मिलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान नवविवाहिता महिलाओ का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हर वर्षानुसार निर्मला बोकडे के द्वारा नवविवाहिता को साड़ी प्रदान करते हुए मुझे भी अपन के बारे में नवविवाहिता महिलाओं को जानकारी दी गई, इस दौरान झूला और मंगल गीतों का भी गायन किया गया आयोजन में निर्मला बोकडे, गायत्री लिखारे, अनिता बोकडे, धनवंती शेन्द्रे, रेखा सोनकुसरे, इतवारा बोकडे, इंदु लिमजे, बसंतीबाई सोनकुसरे, राधा सोनकुसरे,कमला गोखे,सुमन गोखे,चंद्रकला बोकडे आदि महिलाए उपस्थित थीं।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

