Header Ads

Header ADS

झमाझम बारिश में कई स्थानों पर जलभराव, खुली ननि के इंतजामों की पोल

Publish Date: | Thu, 06 Aug 2020 04:05 AM (IST)

आसपास के नदी नाले आए उफान पर, निचले क्षेत्रों में घरों में घुसा पानी

फोटो-15

जगह जगह सड़क में भर गया पानी

छिंदवाड़ा। बुधवार को दोपहर में हुई झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया। तेज बारिश के कारण शहर में ही कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति बनी जिससे पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या पानी निकासी को लेकर आई नाली का पानी निकासी नहीं होने से निचले क्षेत्रों में कई स्थानों पर पानी भर गया। देखने में यह आया कि जहां हर बार बारिश में समस्या जाती है वहां फिर समस्या देखने को मिली। शहर से लगे चौहारी नाला व गुरैया मार्ग का नाला इस बारिश में उफान पर आ गया जिसके कारण कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। नगर निगम ने दावा किया था कि बारिश के सभी इंतजाम किए है लेकिन जरा सी तेज बारिश के कारण व्यवस्थाएं धरी की धरी रह

गई। शहर की तंग गलियों में तो नालियों का पानी सड़क पर आ गया गुलाबरा के साथ ही शहर के कई वार्डों में नालियों में कचरा होने से सड़क पर गंदा पानी बहता रहा।

सड़कों में फिर भरा पानी, घरों में घुसा

फोटो 14

वार्ड 3 में सड़कों में घुसा पानी

जुन्नाारदेव। बुधवार को दोपहर हुई अचानक एक घंटे मूसलाधार बारिश में एक बार फिर वार्ड क्रमांक 3 की गलियों में पानी भर गया। पानी का जमाव इतना अधिक हो गया की सड़कों पर भरा हुआ पानी सीधे घरों में प्रवेश करने लगा। वार्ड क्रमांक 3 लखपति कॉलोनी की गलियों में सड़कों पर पानी भरने का यह मामला पहला नहीं है। इसके पूर्व भी तेज बारिश के दौरान बड़ी नालियों में जल निकासी नहीं होने के अभाव में सड़कों में भरा हुआ पानी लोगों के घर में प्रवेश करता है। वार्ड के नागरिक सचिन मालवीय, दीपक गडरिया, दुर्गेश अमरवंशी,सोनू सिद्धकी सहित अन्य नागरिकों ने नगर पालिका से नालियों की बड़ी व्यवस्था कर पानी निकासी को सुचारु रुप से प्रवाहित करने की व्यवस्था बनाने की मांग की है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source

Powered by Blogger.