Header Ads

Header ADS

कोल वाशरी प्लांट को भी मिल सकता है जीवन दानः शिवदयाल

Publish Date: | Thu, 06 Aug 2020 04:07 AM (IST)

दमुआ। भारतीय मजदूर संघ के वेकोलि प्रभारी शिवदयाल बिसंद्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि कोल वाशरी प्लांट शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस बात की संभावना है कि जल्द ही प्लांट शुरू होगा। गौरतलब है कि भारत सरकार ने कन्हान क्षेत्र में उपलब्ध वाशरी ग्रेड के कोयले को वाश (शोधन) कर स्टील प्लांट्स को भेजने के लिए राष्ट्रीयकरण के पश्चात वर्ष 1978 -79 में नन्दन कोल वाशरी संयंत्र की स्थापना के लिए प्रयास किए थे। वर्ष 1982 में भारत सरकार के तत्कालीन ऊर्जा एवं कोयला मंत्री के हाथों नंदन वाशरी प्लांट की आधारशिला रखकर इस प्लांट से सालाना 1.2 मिलियन टन कोयला भिलाई स्टील प्लांट और अन्य स्टील प्लांट्स को भेजने का लक्ष्य रखा गया था। जनवरी में 1985 को कोल इंडिया के तत्कालीन चेयरमेन श्री गुजराल ने इस प्लांट से वाशिंग कोल स्टील प्लांट्स को भेजे जाने की विधिवत शुरुआत की थी। वर्ष 1985 से लगातार नंदन वाशरी प्लांट से क्लीन कोल भिलाई और अन्य स्टील प्लांट्स को भेजा जाते रहा । वाशरी प्लाण्ट का दूसरा और तीसरा उत्पाद मिडलिंग कोल तथा स्लेरी पावर प्लांट तथा अन्य प्राइवेट संयंत्रों को भेजा जाता रहा लेकिन कन्हान क्षेत्र में लगातार बन्द होती भूमिगत और खुली कोयला खदानों के कारण वाशरी प्लांट को पर्याप्त मात्रा में कोयला नहीं मिल पा रहा है। कन्हान क्षेत्र में वाशरी ग्रेड 2 के कोयले का अपार भंडार उपलब्ध है ।ओपन कास्ट कोयला खदानों के माध्यम से वाशरी ग्रेड के कोयले का उत्खनन कर वाशरी प्लांट के माध्यम से स्टील प्लांट को कोयला भेजा जा सकता है। कन्हान क्षेत्र के पास ग्रेड 2 के कोयले का भंडार होने के बाद भी कोयले के उत्खनन के लिए कोई कारगर कार्य योजना नही बनाई जा रही है। वर्तमान में कन्हान क्षेत्र के दमुआ शिव मंदिर ओपनकास्ट माईन में लगभग 8 लाख टन से अधिक वाशरी ग्रेड का कोयला भंडार है। दमुआ नंबर 12 पम्प हाउस फिल्टर प्लांट के आसपास के क्षेत्र में 3 लाख टन से ज्यादा वाशरी ग्रेड का कोयला भंडारित है। धाऊ नार्थ, नंदन 2 में वाशरी ग्रेड का लगभग 25 लाख टन कोयला का भंडार है ।यहा? ड्रिफ्टिंग कार्य के लिए टेंडरिंग होने के बाद भी ठेकेदार को वर्क आर्डर नही दिए जाने से कार्य बंद है। भाखरा माईन में लगभग 25 लाख टन से ज्यादा वाशरी ग्रेड 2 के कोयले का भंडार है ।इस खदान का भूमिपूजन 1996 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्य मंत्री कमल नाथ द्वारा किया गया था।

जय श्री राम के जयघोष से गूंजा कोयलांचल

जुन्नाारदेव। अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर कोयलांचल के समस्त देवालयों में सुंदरकांड व भजनों से गुंजायमान हुए। स्थानीय राम मंदिर में राम जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास पूजन के अवसर पर भगवान का पूजन, अर्चन ,अभिषेक एवं प्रभु श्री राम की आरती उतारी गई। उपरोक्त कार्यक्रम मंदिर पुजारी पंडित राम कुमार शर्मा और विकास तिवारी ने संपन्ना करवाया। इस अवसर पर भजन मंडली ने राममई भजनों का गायन किया। पूजन के पश्चात शानदार आतिशबाजी से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। राम मंदिर से लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक तक बुधवार को राम जन्म भूमि के भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात स्थानीय धार्मिक संगठनों द्वारा आतिशबाजी का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान मंदिर से लेकर संस्कृति गार्मेंट तक पटाखे की लड़ फूटने के बाद थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बिसेन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने बुझी हुई अन्य लड़ को उठाकर अपने वाहन में डाल दिया। थाना प्रभारी ने धार्मिक संगठनों से शांति समिति की बैठक में शांति पूर्वक कार्यक्रम संपन्ना कराए जाने की बात का हवाला देते हुए अपनी बात रखी। इस बात पर जनप्रतिनिधियों व थाना प्रभारी की गरमा गरम बातचीत का दौर शुरू हो गया ।जिसके कुछ देर बाद मामला शांत हुआ।

Posted By:

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source

Powered by Blogger.