Header Ads

Header ADS

दुपहिया वाहन सवार भिड़े, चार घायल बिछुआ के बांकानागनपुर का मामला, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

Publish Date: | Thu, 06 Aug 2020 04:05 AM (IST)

बाटम….

फोटो- 10

घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया

छिंदवाड़ा। बिछुआ थाना अंतर्गत ग्राम बांकानागनपुर के समीप दो दोपहिया सवार आपस में भिड़ गए। इस हादसे में दोपहिया सवार चार लोग घायल हो गए जिन्हें 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछुआ के सिंगारदीप निवासी बलराम पिता आभार बेलवंशी 38 तथा मोहन पिता भागलाल बेलवंशी 40 दोपहिया से अपने घर से बिछुआ जाने के लिए निकले थे। रास्ते में बांकानागनपुर मोड़ पर सामने से आ रही दोपहिया से दोनों भिड़ गए सामने से आ रही दोपहिया में सुशीला पति बलराम

35 तथा सुनील पिता बलराम 16 निवासी ग्राम गुमगांव बिछुआ सवार थे जो बिछुआ से अपने गांव जा रहे थे। घटना दोपहर 4 बजे की है सूचना के बाद तत्काल कुंडीपुरा थाने की 108 वाहन मौके पर पहुंची तथा ईएमटी लक्ष्मण पवार तथा पायलट जितेंद्र सिंह बघेल ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

राममय हुआ गुलाबरा, सुंदरकांड का पाठ, मिष्ठान वितरित

फोटो-11

युवाओं ने किया कार्यक्रम का आयोजन

छिंदवाड़ा। अयोध्या में राममंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के शुभ अवसर पर शहर के गुलाबरा में राम नाम की गूंज रही। दिनभर धार्मिक आयोजन हुए। मेन रोड गुलाबरा के रामलला चौक, गली नंबर 3 में सुंदरकांड का पाठ किया गया। साथ ही भूमि पूजन की खुशी में मिष्ठान का वितरण किया। कार्यक्रम में अयोध्या कारसेवकों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर गली नंबर 3 की सुंदरकांड मंडल की महिलाओं के द्वारा सुंदरकांड, हनुमान चालीसा एवं भजन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद राजेश भोयर, दिनेश मालवी, दीपक सिंह चौहान, अशोक बाबुलकर, संदीप सिंह चौहान, पंजाबराव डिगरसे, भीमराव पवार, सुरेंद्र पवार, शिवभवन सिंह ठाकुर, जगदीश झंझोट, गजेंद्र चौरसिया, दिनेश परिहार, हनुमान सिंह सिसोदिया, राजू परिहार, नरेंद्र सांवले, रामबलिक पवार, यश गोलू पवार, सुश्री आराधना शुक्ला, पुनीत मालवी, पीएल डेहरिया, शंकरलाल करमेले, करतार सिंह सेंगर, राहुल डिगरसे, चेतन बाबुलकर, शैलू भारद्वाज, ज्ञानेश सिंह, दुर्गेश सोलंकी, अंकित सोलंकी, अभिषेक परिहार, शैलू राजपूत सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

– रामलला चौक का नामकरण

इस शुभ अवसर पर गुलाबरा गली नंबर 3 चौक का नामकरण भगवान राम के नाम पर किया गया। पूर्व पार्षद राजेश भोयर ने रामलला चौक नाम की घोषणा की। कारसेवक राजेश बैस व सुंदरकांड मंडल की महिला सदस्यों का सम्मान किया गया। शाम को दीप प्रज्वलित कर रोशनी की गई।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source

Powered by Blogger.