नाबालिग के खिलाफ अपराध करने वाले को मिले कड़ी से कड़ी सजा
Publish Date: | Thu, 06 Aug 2020 04:05 AM (IST)
छिंदवाड़ा। संचालक लोक अभियोजन पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशन पर बालकों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों की गंभीरता को देखते हुए ऐसे अपराधों में अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के उद्देश्य से राज्य समन्वयक (पाक्सो एक्ट) सुश्री सीमा शर्मा और प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी (अभियोजन) सुश्री मौसमी तिवारी के द्वारा प्रदेश के समस्त अभियोजन अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन वेबीनार के जरिए किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में अपर सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला बड़वानी हेमंत जोशी को आमंत्रित किया था। श्री जोशी ने कहा कि बालकों के विरूद्ध अपराध एक गंभीर अपराध है, ऐसे अपराधों में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए और ऐसे अपराधों में अंवेषण अधिकारी और अभियोजन अधिकारियों को आरोपियों की ओर से न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले जमानत, सुपुर्दनामा आवेदन के बारे में विशेष सावधानियां रखने को कहा तथा अपराध से पीड़ित बालकों को शासन की ओर से आवश्यक सुविधा, सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।
उक्त कार्यशाला में जिला अभियोजन कार्यालय छिंदवाड़ा से उपसंचालक जी.के. हलदार, जिला अभियोजन अधिकारी समीर कुमार पाठक, अतिरक्ति जिला अभियोजन अधिकारी दिनेश कुमार उईके, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अभय ठाकुर, संजय शंकर पाल, वंदना यादव, परितोष देवनाथ, रतन धुर्वे तथा तहसील चौरई से प्रवीन मर्सकोले, उमेश पटेल सौंसर से धर्मेश शर्मा, पांढुर्ना से शिवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, परासिया से मोहित नामदेव, अमरवाड़ा से लोकेश घोरमारे, जुन्नाारदेव से गंगावति डेहरिया, दिनेश कुमरे के द्वारा वेबिनार के माध्यम से उपस्थित होकर सम्मिलित हुए।
नाबालिग पीड़िता के दुष्कर्म के आरोपित की जमानत निरस्त
छिंदवाड़ा। अपर सत्र जिला न्यायाधीश चौरई की न्यायालय में थाना चांद के अपराध के आरोपित आकाश पिता ढिमरू परते (19) निवासी सिंगोड़ी टोला थाना, तहसील चांद की जमानत निरस्त हो गई है। आरोपित पर आईपीसी की धारा 450, 342, 376(3), 506 और 3, 4 पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। जमानत आवेदन को निरस्त किया है। उक्त आवेदन का अपर लोक अभियोजक प्रवीण कुमार मर्सकोले के द्वारा गंभीर विरोध दर्ज किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किए गए तर्कों से सहमत होते हुए न्यायालय द्वारा अभियुक्त की जमानत आवेदन निरस्त किया गया।
41 कारसेवकों का हुआ सम्मान
12
जन जागरण मंच छिंदवाड़ा द्वारा हुआ कार्यक्रम
छिंदवाड़ा। बुधवार को श्री राम मंदिर छोटी बाजार के हाल में जन जागरण मंच के द्वारा सन् 1989 और 1992 में हुई राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए कारसेवा में छिंदवाड़ा नगर से अयोध्या के लिए गए कारसेवकों का अभिनंदन का कार्यक्रम बुधवार दोपहर 3 बजे बड़े ही उल्लासमय वातावरण में संपन्ना किया गया। कार्यक्रम के पूर्व में प्रभु श्री राम, माता सीता एवं श्री हनुमान लला का विधिवत पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागेंद्र ब्रम्हचारी, अनगढ़ हनुमान मंदिर कार्यक्रम के अध्यक्ष जयदेव जैन एवं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. गगन कोल्हे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 41 कारसेवकों का दुपट्टा, श्रीफल, माला एवं तिलक द्वारा अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि नागेंद्र ब्रह्मचारी द्वारा अयोध्या एवं मर्यादा पुरूषोत्तम राम भगवान का महत्व प्रतिपादित करते हुए आज के दिन को ऐतिहासिक बताया गया। प्रमुख रूप से अजय शुक्ला, विलास नरोटे, राजू नरोटे, हरिओम सोनी, भोलू सिंह ठाकुर, अरविंद प्रताप सिंह, कन्हईराम रघुवंशी, विवेक बंटी साहू, चौधरी रामेसिंह, प्रदीप चिखलकर, विवेक पोफली, रविन्द्र पोफली, बीरबल साहू, संजय शक्रवार, राजेन्द्र राय, रोहित पोफली, शेषराव यादव, देवकरण भाऊ, शिव बैस, सुनील सिंधिया, राजेश बैस, अनिल गढ़ेवाल, संजू सोनी, अशोक संचेती, सुदीप काले, राजू अग्रवाल, लालू यादव, पुरूषोत्तम नौतानी, श्याम कारा, मनोज चौरसिया, राजू चरणागर, प्रभाकर बेले, दिनेश श्रीवास्तव, अशोक गढ़ेवाल सहित अनेकों कारसेवक उपस्थित थे। इसके अलावा नंदकिशोर शुक्ल, मनोज आरपुरे, शशि तिवारी, दिवाकर ओक्टे, सचिन, मंगेश कपाले, अशोक ठाकरे, ठगन पटेल, देवराव ठाकरे, गुड्डू सूर्यवंशी, राजू सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं धार्मिक बंधूगण इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन विजय गुप्ता द्वारा किया गया।
मेरिट में आए छात्रों को किया सम्मानित
13
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने किया सम्मानित
छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बारहवीं बोर्ड परीक्षा में जिले से मेरिट में आए बच्चों को सम्मानित किया। गुनगुन पवार रिधोरा, पूनम यादव रिधोरा, संकेत महातरे सौंसर, अथर्व डाबली छिंदवाड़ा, करूणा बोरबान बोरगांव, मनस्विनी सहारे सौंसर, मांनसी कर्मवीर छिंदवाड़ा, पंकज धुर्वे खमरा, श्यामकली अमरवाड़ा, प्रतीक शेरके छिंदवाड़ा, आफरीन फातिमा सिद्दिकी चांदामेटा को सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास दिलाया की मध्यप्रदेश शासन से मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलने वाली योजनाओं का लाभ भी इन्हें प्राप्त होगा। इस अवसर पर उपस्थित पालकों से कहा कि इन मेधावी छात्रों को आगे अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलवाएं, जिससे इनका भविष्य उज्जवल बने। इस अवसर पर भाजपा नेता राजू नंदवंशी, जितेन्द्र राय सहित पालकगण उपस्थित थे।
Posted By:
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

