Header Ads

Header ADS

जल्द खुलेगी धाऊ नार्थ एक्सटेंशन माइन

Publish Date: | Thu, 06 Aug 2020 04:07 AM (IST)

धाऊ नार्थ एक्सटेंशन माइन को वेकोलि मुख्यालय से बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स की स्वीकृति मिली

फोटो 16

धाऊ नार्थ एक्सटेंशन माइन

दमुआ। क्षेत्र के लिए बुधवार दोहरी खुशी का दिन बन कर आया। लोग श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के भूमिपूजन को लेकर खुशियां बांट रहे थे। इसी बीच क्षेत्र को पुनर्जीवन देने वाली एक खबर और आ गई कि वेस्टर्न कोल फील्ड्स वेकोलि कन्हान एरिया प्रबंधन के सार्थक और ईमानदार प्रयासों से धाऊ नार्थ एक्सटेंशन माइन के खुलने का रास्ता साफ हो गया है। इस कोयला खदान को खोले जाने की स्वीकृति वेकोलि मुख्यालय नागपुर से बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर्स से मिल गई है। कोयला खदान को लेकर अब मुख्यालय से टेंडरिंग प्रक्रिया होगी और इसी के साथ क्षेत्र का 14 वर्षो का वनवास खत्म होगा। मालूम हो कि नंदन माइन नम्बर 2 पिछले 14 वर्षों से उत्पादन शून्य खदान के रूप में संचालित है। पहली अप्रैल 2006 से नंदन माइन नम्बर 2 से कोयले का उत्पादन बंद कर दिया गया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे और प्रयास भी किए जा रहे थे कि धाऊ नार्थ का सुरक्षित कोयला भंडार इस खदान के ड्रिफ्टिंग करके निकाला जा सकता है ।ड्रिफ्टिंग भूमिगत कोयला खदान के अंदर पत्थर की बाधा को खत्म करने की प्रक्रिया को कहते हैं। प्रबन्धकीय स्तर पर ड्रिफ्टिंग के लिए टेंडरिंग भी हुई लेकिन ना जाने किस वजह से सफलता नही मिल सकी थी। ताजी प्रबंधकीय जानकारी के मुताबिक़ अब इस भूमिगत कोयला खदान में नंदन माइन नम्बर दो के दो मुहानों के अलावा एक और नया मुहाना भी होगा। प्रबंधक आर.एस. पवार ने बताया कि धाऊ नार्थ एक्सटेंशन माइन में अभी 2.1 मिलियन कोकिंग कोल भंडार सुरक्षित है। प्रबंधन की मंशा है कि यह कोयला पूरी तरह से मशीनीकृत प्रक्रिया से निकाला जाए। उन्होंने बताया इस लिहा? से नई कोयला खदान में लगभग 3 सौ कामगारों की जरूरत होगी जो तकनीकि रूप से दक्ष होंगे। मैकेनाइज्ड माइन की उम्र सात वर्ष आंकी गई है।

क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सुधरेगी

धाऊ नॉर्थ एक्सटेंशन माइन के खुलने की आस ने इस क्षेत्र के व्यापार रोजगार और अर्थव्यवस्था में भी सुधार की आस जगा दी है। मालूम हो कि दमुआ जो कभी वेकोलि का सबसे बड़ा उपक्षेत्र रहा है। बीते एक दशक से ज्यादा अवधि से कोयला खदानों को तरस गया है इसी वजह से यहां बेरोजगारी बढ़ी है। व्यापार भी घटा है लोग पलायन के लिए मजबूर हुए।

इनका कहना है

धाऊ नॉर्थ एक्सटेंशन माइन को खोले जाने की स्वीकृति वेकोलि मुख्यालय से मिली है। प्रबंधन खदान को खोले जाने की प्रक्रिया में है।

आरएस पवार, प्रबंधक दमुआ नंदन टाउनशिप

बॉक्स मैटर

धाऊ नार्थ एक्सटेंशन माइन (मशीनीकृत )

सुरक्षित भंडारित कोयला 2.1 मिलियन टन

अवधि 7 वर्ष

श्रमिक संख्या 300

मुहानों की संख्या 03 ( दो पुराने एक नया )

ड्रिफ्टिंग 1100 मीटर ( कुल 5 )

स्रोत प्रबन्धन वेकोलि

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source

Powered by Blogger.