Header Ads

Header ADS

एनएचएआई ने बारिश से पहले नहीं कराया मेंटेनेंस

Publish Date: | Thu, 06 Aug 2020 04:07 AM (IST)

एनएच 547 की दुर्दशा का मामला, कलेक्टर ने लिया मामले में संज्ञान

छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा के बीच सफर है कठिन

फोटो- 7

एनएच 547 पर जगह जगह नजर आ रहे गड्ढे

नोट लीड खबर

छिंदवाड़ा। एनएचएआई ने जिले से होकर एनएच 547 सावनेर-छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर का निर्माण कराया लेकिन वर्तमान में छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा के बीच एनएच की सड़क दयनीय स्थिति में है। इस मार्ग पर अमरवाड़ा के आगे जुंगावानी तथा हर्रई के आगे छिंदवाड़ा बॉर्डर पर टोल प्लाजा बनाए गए हैं जो आने जाने वाले वाहनों से टोल वसूलते हैं। बारिश के पहले सड़क का मेंटेनेंस नहीं होने से मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं तथा लोगों का इस मार्ग पर चलना दूभर हो रहा है। वर्तमान में गड्ढे में सड़क है या फिर सड़क पर गड्ढे हैं यह बताना मुश्किल हो रहा है। बारिश के दौरान तो इन गड्ढ़ों में पानी भर जाता है। जिससे सड़क तालाब सी प्रतीत हो रही है। टोल वसूलने वाली कंपनी को ही सड़क को मेंटेनेंस करना है, लेकिन एनएचएआई के अधिकारी टोल प्रबंधन पर सड़क मेंटेनेंस का दबाव नहीं बना पा रही है। बारिश से पहले जो मेंटेनेंस किया जाना था वह नहीं किया गया जिसके कारण वर्तमान में स्थिति बदल गई है। वर्तमान समय में छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा तक की सड़क खस्ताहाल में है जबकि अमरवाड़ा से हर्रई तक की सड़क में दूल्हादेव व भुमका घाटी पर सड़क खराब है जिसका मेंटेनेंस किया जाना है। इस बारे में कलेक्टर सौरभा सुमन ने एनएचएआई के अधिकारियों से मैंटनेंस करवाने को लेकर बात की है।

– मार्ग पर बढ़ गया ट्रेफिक

सिवनी से कुरई होते हुए नागपुर जाने वाला मार्ग बंद होने से वर्तमान में इस मार्ग का ट्रैफिक छिंदवाड़ा होते हुए नागपुर डायर्वट किया गया है। ऐसे में होशंगाबाद से जबलपुर होते हुए नागपुर जाने वाले वाहन नरसिंहपुर से अमरवाड़ा होते हुए छिंदवाड़ा से नागपुर जा रहे है जिसके कारण इस मार्ग पर पिछले 15 दिनों से ट्रैफिक बढ़ गया है। सड़क खराब होने के कारण इस मार्ग पर हादसों की संख्या भी लगातार बढ़ गई है। मार्ग पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक के कारण सड़क भी लगातार खराब हो रही है।

– नए का ठेका पुराने ने नहीं किया मेंटेनेंस

टोल प्लाजा का नया ठेका जारी किया गया है नागपुर की कंपनी को टोल वसूलने व मेंटेनेंस करना है। लॉकडाउन के दौरान पुरानी कंपनी टोल वसूल रही थी जिसने लॉकडाउन के दौरान मजदूर नही मिलने का हवाला देकर मेंटेनेंस नहीं किया वहीं लॉकडाउन के खत्म होते ही एक माह बाद नई कंपनी ने ठेका ले लिया। बताया जा रहा है कि नई कंपनी पुरानी कंपनी द्वारा मेंटेनेंस नहीं करने की बात करती है।

– गड्ढ़ों में भर दी मिट्टी

देखने में यह आ रहा है कि अमरवाड़ा से छिंदवाड़ा के बीच कुछ समय पहले कुछ मेंटेनेंस किया गया था इस दौरान गड्ढ़ों में मिट्टी भर दी गई जिसके कारण बारिश में यह मिट्टी गड्ढ़ों से बाहर आ गई जिसके कारण हादसे और बढ़ गए। तीन दिन पहले ही सुबह के समय नरसिंहपुर के किसी प्रायवेट कंपनी के डायरेक्टर व कार सवार ड्रायवर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस दौरान गड्ढे बचाने के चक्कर में कार कंटेनर से जा टकराई थीं।

इनका कहना है

मैंने एनएचएआई के अधिकारियों से बात की है, सड़क का मेंटेनेंस करवाने के लिए कहा है। अगर मेंटेनेंस नहीं होगा तो फिर से उन्हें इसे लेकर बताया जाएगा।

सौरभ सुमन कलेक्टर

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source

Powered by Blogger.