Header Ads

Header ADS

पुलिस का जुआ फड़ पर छापा

Publish Date: | Thu, 06 Aug 2020 04:07 AM (IST)

जुन्नाारदेव। पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल के निर्देशन में एसडीओपी एसके सिंह के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बिसेन के नेतृत्व में जुन्नाारदेव पुलिस ने वार्ड क्रमांक 16 के एहबाबपूरा में बुधवार को छापामार कार्रवाई की। यहां जुआ खेलते हुए लोगों को 7 हजार नगदी के साथ पुलिस ने 52 पत्तों के साथ पकड़ा। घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में पवन पिता नामदेव वानखेड़े उम्र 24 वर्ष वार्ड क्रमांक 16, नीरज पिता नरेंद्र श्रीवास (27), वार्ड क्रमांक 16 आबापुरा, अकरम खान पिता अब्दुल सलीम खान (34) वार्ड नंबर 16, मुकेश पिता कन्हैयालाल चौहान (44), वार्ड नंबर 16, राजकुमार रमेश दूधिया (43) वार्ड नंबर 16, कंचन पिता दयालाल सरेआम (38) वार्ड नंबर 16 को जुआ खेलते हुए पकड़ा। इस कार्रवाई में ए.एस.आई. करण सिंह, एसआई सुरेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक योगेंद्र राजपूत, आरक्षक आशीष, अजीत यादव, राहुल सिंह, सैनिक रघुनाथ का विशेष योगदान रहा।

क्षेत्र में रामजन्म भूमि मन्दिर निर्माण के भूमिपूजन पर खुशी की लहर

दमुआ। अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर दमुआ में शहर में खुशी में पटाखे फूटे आतिशबाजी हुई मिठाइयां बाटी गई तो कही रामनाम संकीर्तन की खंड भक्ति प्रवाह बहा। अयोध्या में मंदिर निर्माण अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ ही शहर में खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग भगवा झंडे, पगड़ी और इसी रंग को पोशाक में श्रीराम के जयघोष करते निकल पड़े। शाम को आस्थावानों ने घी के दीपक जलाकर दीवाली सा माहौल बना दिया।

बिछुआ नगर में भक्तों ने सजाया रामलला का दरबार

बिछुआ। बिछुआ नगर स्थित राम मंदिर में अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन का खुशियां मनाई गई। श्रीराम भक्तों ने मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ श्रीराम-लखन-जनकी की प्रतिमा का महा अभिषेक किया गया। भक्तों के श्रीराम दरबार को विशेष रूप से सजाकर तैयार किया गया था। अयोध्या में मंदिर भूमि पूजन के साथ-साथ राम मंदिर प्रांगण में पंडित प्रकाश शास्त्री ने विधि विधान के पूजा अर्चना को संपन्ना कराया। तो वहीं मंदिर समिति ने नगर के प्रत्येक घर में राम प्रसादी का वितरण कराया। हवन पूजन करते समय प्रियवर सिंह ठाकुर, श्रीमती दीपिका महिपाल चोपड़े, लक्ष्मीकांत नागरे, इन्द्रजीत सिंह पटेल, नेमीसिंग पटेल, तानसिंग पटेल, उमेश साहू, देवेन्द्र पवार, निलेश चोपड़े, शैलेश चोपड़े, ओमकार चोपड़े, अमित डिगर्से सहित बड़ी संख्या में श्रध्दालु मौजूद थे। तो वहीं मर्यादा पुरुषोत्तम भागवान श्रीराम श्रीराम के भक्तों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलकर बधाई देते हुए शीघ्र मंदिर निर्माण हेतु कामना की। तो वहीं सन् 1982 में कारसेवक द्वारा अयोध्या पहुंचकर सेवा देने वाले कारसेवक घोराड़ निवासी सुरेश गोदेवार व जगन्नााथ साहू तथा पलासपानी निवासी रामचंद्र साहू का फूलमाला पहनाकर शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया। उत्साहित भक्तों ने जमकर भगवान श्रीराम का जयघोष किया। बिछुआ नगर सहित ग्रामीण अंचलों में पूरे दिन भर श्रीराम के जयघोष से गुंजा मान होता रहा। तो वहीं धार्मिक स्थलों पर रामधुन व सुंदर काण्ड की चौपाइया? गूंजती रही।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Ram Mandir Bhumi Pujan
Ram Mandir Bhumi Pujan

Source

Powered by Blogger.