कुंए में मिली युवक की नग्न लाश, पुरानी होने के कारण पडे कीड़े, हत्या की आंशका / PICHHORE NEWS
पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के थाना मायापुर थाना क्षेत्र से आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में कुएं में युवक लाश तैर रही थी। लाश पुलिस को नग्न रूप में मिली हैं और लाश कुछ दिन पुरानी होने के कारण उसमें कीड़े पड़ गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के मायपुर थाने के अंतर्गत आने वाले गांव मुहांसा का एक किसान पूरन सिंह कुशवाह सुबह अपने खेतो पर घूमते हुए अपने कुएं पर पहुंचा तो उसने देखा एक युवक की लाश कुंए में तैर रही हैं और वह नग्न अवस्था में पडी हैं।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लाश को कुंए से निकलवाया लाश काफी दिन पुरानी लग रही हैं। मृतक की उम्र लगभग 40 साल की होगी। लाश में कीडे भी पड गए हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं। अभी मृतक की शिनाख्त नही हो सकी हैं।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/37MPbKj
via IFTTT
