Header Ads

Header ADS

डॉ यादव और डॉ बंसल ने नहीं दिया जवाब तो हो जाऐंगी सेवा समाप्ति की कार्यवाही / SHIVPURI NEWS


शिवपुरी। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मप्र द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। जिसमें प्रदेश भर के ऐसे डॉक्टर जिनकी पोस्टिंग संबंधित जिलों में होने के बाद अभी तक उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। ऐसे डॉक्टरों में शिवपुरी जिले में दो डॉक्टर चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदस्थ किए गए हैं। 

जिनमें डॉ ऋषभ प्रताप सिंह यादव और डॉ दीप्ति बंसल शामिल हैं। संबंधित डॉक्टरों से सीएमएचओ ऑफिस पहुंचकर उपस्थिति देने या फिर संबंधित ई-मेल आईडी पर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। दस दिन में जवाब नहीं देने पर शासकीय सेवा से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/2NfJOdb
via IFTTT
Powered by Blogger.