
Bhishma Panchak: इस साल भीष्म पंचकी की शुरुआत 04 नवंबर से होने वाली है। भीष्म पंचक सामान्य पंचक की तरह अशुभ नहीं होते हैं। इसमें व्रत, पूजा, स्नान और दान धर्म के कार्य करने का विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं कि भीष्म पंचक कैसे शुरू हुए और इसकी पूजन विधि क्या है।