Header Ads

Header ADS

राहुल-रोहित को पीछे छोड़ बाबर-रिजवान की जोड़ी ने T20 में कायम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कराची पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज (IND vs WI 3rd T20) को 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में मेहमान टीम का 3-0 से सफाया कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने 3 विकेट पर 207 रन बनाए थे। जवाब में पाक टीम ने 7 गेंद बाकी रहते 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की इस जीत में कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और विकेटकीपर ओपनर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) की अहम भूमिका रही। दोनों ने पहले विकेट के लिए 158 रन की साझेदारी कर टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों की 2021 में यह चौथी 150 प्लस पाटर्नशिप थी। टी20 इंटरनैशनल में बाबर और रिजवान की यह सर्वाधिक छठी सेंचुरी साझेदारी है। इसके साथ ही पाक जोड़ी ने भारत के ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने अब तक 5 बार शतकीय साझेदारी की थी। बाबर ने 53 गेंदों पर 79 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। रिजवान ने 45 गेंदों पर 87 रन बनाए जिसमें 10 चौके और 3 छक्के जड़े। बाबर का यह एक कैलेंडर वर्ष में टी20 क्रिकेट में यह 20वीं फीफ्टी प्लस स्कोर है जो किसी भी बल्लेबाज का एक सिंगल ईयर में सर्वाधिक है। वेस्टइंडीज की टीम में कोविड-19 (COVID19) के नए मामले पाए जाने के बाद इस मैच के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा था लेकिन आखिर में इसमें रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीम के बीच हालांकि तीन मैचों की वनडे सीरीज जून 2022 तक स्थगित कर दी गई है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 3 विकेट पर 207 रन बनाए थे। उसकी तरफ से कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने 37 गेंदों पर दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। उनके अलावा शमर्थ ब्रूक्स ने 49, ब्रेंडन किंग ने 43 और डेरेन ब्रावो ने नाबाद 34 रन का योगदान दिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3GTvccX
Powered by Blogger.