देखें वीडियो: चेतेश्वर पुजारा ने किया पूरा किया अश्विन का चैलेंज, दो साल बाद लगाया टेस्ट क्रिकेट में छक्का
मुंबई चेतेश्वर पुजारा ने आखिरकार रविचंद्रन अश्विन का दिया चैलेंज पूरा कर दिया। पुजारा ने स्पिनर की गेंद पर छक्का लगा दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े टेस्ट मैच के दूसरे दिन 33 वर्षीय पुजारा ने स्पिनर एजाज पटेल की एक शॉर्ट पिच गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से छक्का लगाया। यह दो साल में पुजारा के बल्ले से निकला पहला छक्का था। इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2019 में छक्का लगाया था। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पुजारा को किसी भी स्पिनर की गेंद पर छक्का लगाने का चैलेंज दिया था। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ के साथ अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा था कि अगर पुजारा ने उनका चैलेंज पूरा कर दिया तो वह अपनी मूंछें आधी मुंडवाकर मैदान पर खेलने उतरेंगे। अश्विन ने राठौड़ से पूछा था, 'क्या हम पुजारा को किसी भी स्पिनर पर छक्का लगाते हुए देखेंगे?' इसके जवाब में राठौड़ ने कहा था, 'काम जारी है। मैं उन्हें समझाने में लगा हूं कि कम से कम एक बार तो हवा में बाउंड्री पार शॉट मारो। वह ऐसा न करने के मुझे कमाल के कारण दे रहा है।' राठौड़ के जवाब के बाद अश्विन ने भारतीय बल्लेबाज को 'खुली चुनौती' दी थी। अश्विन ने कहा था, 'अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में मोईन अली या किसी भी स्पिनर के खइलाफ छक्का मारा। मैं अपनी मूंछें आधी मुंडवाकर मैदान पर खेलने उतरूंगा। यह खुली चुनौती है।' राठौड़ ने इसके जवाब में कहा था, 'यह बहुत बड़ा चैलेंज है। उम्मीद करते हैं कि वह ऐसा करे। लेकिन मेरा नहीं विचार कि वह इस चुनौती को लेगा।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rzFD13