Header Ads

Header ADS

चार गंभीर रूप से घायल: ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार - Bairad News

बैराड। बैराड़ थाना क्षेत्र में ग्राम बीलवरा गांव के समीप झिरी-भौराना रोड़ पर गुरुवार की देर रात एक आयशर वाहन चालन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे 6 मजदूर घायल हो गए हैं। टक्कर मारने वाला ट्रक टमाटर की क्रेट भरकर लौट रहा था। और ऑटो गांवों से कबाड़ा लेकर आ रहा था। दोनों वाहनों में आने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई।

जानकारी के अनुसार आयशर ट्रक चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार मजदूर रूष, कमल, भज्जू और अरूण सहित 6 मजदूर घायल हो गए हैं। घटना की सूचना ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस ड्रायवर अजीत शर्मा और ईएमटी मनोज धाकड़ ने घायलों को बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से चार घायलों की हालत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया है। हादसे के बाद आयशर गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। बैराड़ थाना पुलिस ने आयशर गाड़ी को जब्त कर ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3ltPgdV
via IFTTT
Powered by Blogger.