Header Ads

Header ADS

सुसराल में दमाद ने पिया जहर, ससुरालियो ने रच दी जहरीली शराब की कहानी, पत्नि सुसराल नही जा रही थी - Pohri News

पोहरी। खबर जिले के पोहरी अनुविभाग में आने वाले गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव ने मानिकपुर से आ रही हैं कि अपनी पत्नि को मायके से लेने पहुंचे दमाद ने कीटनाशन दवा पी ली,जिससे उसकी मौत हो गई। सुसरालियो ने शराब पीना बताया। पुलिस मौंके पर पहुंची और पूछताछ में माममला समाने आया कि उसकी पत्नि मायके से वापस नही जा रही थी,इस कारण उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। 

अनारसिंह उम्र 20 साल पुत्र चंद्रभान आदिवासी निवासी छर्च को जिला अस्पताल शिवपुरी में बुधवार की सुबह डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अनारसिंह को लेकर उसकी सास कमला आदिवासी और ससुर गुनुट आदिवासी आए थे। सास.ससुर ने बताया कि मंगलवार की रात अधिक शराब पी ली। 

बैराड़ के बाद पोहरी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर कर दिया। अस्पताल में शराब पीने से मौत का पता चलते ही माहौल गरमा गया और पुलिस ने तुरंत ही छानबीन शुरू कर दी। जिसमें युवक की मौत जहरीली दवा पीने से होना निकली। 

पोहरी एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत और गोवर्धन थाना प्रभारी अरविंद सिंह चैहान ने बताया कि परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ के दौरान पता चला कि अनारसिंह ने फसल पर छिड़कने वाला कीटनाशक पी लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई।

कीटनाशक पीने से हुई मौत
अनारसिंह 14 जनवरी को ससुराल मानिकपुर गांव आया था। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी और शादी के बाद पत्नी वापस नहीं गई थी। साले धर्मवीर ने बताया कि जीजा कीटनाशक पी रहा था, मैंने छुड़ाने की कोशिश की तब तक वह कीटनाशक पी चुका था। युवक की मौत शराब पीने से नहीं हुई है। 
अरविंद सिंह चैहान, थाना प्रभारी, पुलिस थाना गोवर्धन


from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3iyX0sw
via IFTTT
Powered by Blogger.