IPL: पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल को किया रिलीज, लोकेश राहुल ही संभालेंगे कप्तानी
नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग ( 2021) फ्रैंचाइजी ने 2021 सीजन की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सहित नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। किंग्स इलेवन पंजाब ने मैक्सवेल को पिछले सीजन में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और 13 मैचों में केवल 108 रन ही बना सके। टीम की कमान लोकेश राहुल ही संभालेंगे। फ्रैंचाइजी ने ग्लेन मैक्सवेल () के अलावा वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम, भारत के बल्लेबाज करुण नायर और अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान को भी रिलीज कर दिया है। वेस्टइंडीज के धुरंधर क्रिस गेल, भारतीय पेसर मोहम्मद शमी और युवा बल्लेबाज सरफराज खान को भी टीम ने रिटेन किया है। रिटेन किए गए खिलाड़ीलोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नीलकांडे, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, इशान पोरेल रिलीज किए गए खिलाड़ी : ग्लेन मैक्सवेल, करुण नायर, हार्डस विलजॉन, जगदीश सुचित, मुजीब उर रहमान, शेल्डन कॉटरेल, जिमी नीशम, कृष्णप्पा गौतम, तजिंदर सिंह।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iwP7DA