Header Ads

Header ADS

IND vs AUS: जब 32 साल बाद पहली बार गाबा में हारी ऑस्ट्रेलिया, देखिए क्या कह रहा है वहां का मीडिया

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टेस्ट सीरीज की शुरुआत में अधिकतर लोगों को लग रहा था कि भारत इस बार जीत नहीं पाएगी। बहुत सारे खिलाड़ी चोटिल थे और विराट कोहली पैटर्निटी लीव पर होने की वजह से टीम में नहीं थे। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने तो भारत की हार की भविष्यवाणी कर दी थी, लेकिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर हराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया का मीडिया क्या कह () रहा है। ऑस्ट्रेलिया का मीडिया भी रह गया दंग शुरुआत में जो ऑस्ट्रेलियाई मीडिया मान रहा था कि भारत का जीतना मुश्किल है, भारत की जीत के बाद उसने यू-टर्न ले लिया है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने टेस्ट सीरीज में भारत की शानदार जीत की तारीफ करते हुए इसे ‘सबसे बेहतरीन वापसी के साथ मिली जीत’ में से एक करार दिया। एडीलेड में अपने न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर आउट होने के बाद भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से जीती। टिम पेन का घमंड हुआ चकनाचूर ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ ने भारतीय स्पिनर आर अश्विन पर सिडनी टेस्ट के दौरान छींटाकशी करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को आड़े हाथों लिया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम से कहा था- 'ब्रिस्बेन में देख लेंगे।' दरअसल, भारतीय बल्लेबाजों के सामने उनके बॉलर्स अपना कमाल नहीं दिखा पा रहे थे, जो उन्होंने ऐसा कहां, क्योंकि ब्रिस्बेन के गाबा पर ऑस्ट्रेलिया पिछले 32 सालों से नहीं हारी थी। यहां पर कोई एशियाई टीम कभी नहीं जीती, लेकिन इस बार भारत की जीत के साथ ही टिम पेन का घमंड चकनाचूर हो गया। 'हकीकत से रूबरू कराया इस हार ने' भारत की जीत पर फॉक्सस्पोर्ट ने कहा, ‘अगर आप सदमे में हैं तो घबराइए नहीं, आप अकेले नहीं हैं। भारत ने हाल ही में बार्डर गावसकर ट्रॉफी जीत ली है। टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे शानदार जीत में से एक।’ टेस्ट क्रिकेट में बेहद शर्मनाक स्थिति से एकाएक निकलकर अपनी ताकत दिखाने पर आज तो जश्न मनाना ही चाहिए, आने वाले दिनों में भी जश्न मनाए जाते रहेंगे। एक ओपिनियन की हेडलाइन दी गई है- 'दरारें तो पहले से ही थीं, ऑस्ट्रेलिया की करारी हार ने हकीकत से रूबरू करा दिया है।' ऑस्ट्रेलिया के ‘द ऑस्ट्रेलियन’ ने कहा कि भारत ने गाबा का किला फतह करके चमत्कार कर दिया। इसने कहा, ‘सिताराहीन, संघर्षरत और चोटिल भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पूरी मजबूत टीम का मानमर्दन किया।’ क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने कहा, ‘इंडियन समर। गाबा में जीत का सिलसिला टूटा। भारत ने विषमताओं को धता बताते हुए गाबा पर शानदार जीत दर्ज की।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qF1VKX
Powered by Blogger.