IND v AUS: सहवाग बोले-वो कह रहे होंगे गिल है की मानता नहीं
नई दिल्ली युवा ओपनर () बेशक अपना पहला टेस्ट शतक 9 रन से चूक गए हों बावजूद इसके जिस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पेस बैटरी (India vs Australia) का सामना किया वह काबिलेतारीफ है। शुभमन ने ब्रिसबेन में जारी सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच (Brisbane Test) की दूसरी पारी में 91 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 146 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के लगाए। शानदार लय में दिखाई दे रहे रहे 21 वर्षीय शुभमन ने मौजूदा टूर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया। डेब्यू के बाद से पंजाब के इस होनहार खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। वह ब्रिसबेन में अपना तीसरा टेस्ट खेल रहे थे। बॉक्सिंग डे के मौके पर उन्होंने मेलबर्न में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। गिल ने चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। गिल की इस शानदार बल्लेबाजी को देख दिग्गजों ने जमकर उनकी सराहना की। भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर () , वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) सहित आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने गिल की तारीफ में कसीदे पढ़े। सहवाग ने ट्वीट किया, ' ऑस्ट्रेलिया ने इस सेशन में अपना सबकुछ झोंक दिया। लेकिन 'वो कह रहे होंगे गिल है कि मानता नहीं।' लक्ष्मण ने ट्वीट कर लिखा, ' जिस तरह से शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे थे वास्तव में वह सेंचुरी के हकदार थे।' आकाश चोपड़ा ने लिखा, ' गिल फ्यूचर हैं।' बीसीसीआई (BCCI) ने भी गिल की जमकर तारीफ की है। इससे पहले गिल ने 2 टेस्ट मैचों की चार पारियों में कुल 161 रन बनाए थे। गिल ने सिडनी में ड्रॉ रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 50 और दूसरी पारी में 31 रन बनाए थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/35QLnrq