Header Ads

Header ADS

धोनी और पंत के साथ साक्षी ने फोटो शेयर कर लिखा ये खास मेसेज

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज () इस समय घर पर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) ने मंगलवार को इंस्टगाग्राम पर एक फोटो अपलोड किया जिसमें साक्षी सहित धोनी और पंत दिखाई दे रहे हैं। फोटो में धोनी अपने सिर पर हरे रंग के हैट के साथ हाथ में मोबाइल लिए हुए नजर आ रहे हैं। तीनों के चेहरे पर बड़ी स्माइल है। पंत ने लाल रंग की टी शर्ट पहना हुआ है जिसपर कार्टून कैरेक्टर 'टॉम' का प्रिंट है। इस टी शर्ट को पंत ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपलोड कर फैंस से सवाल भी पूछा था। साक्षी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'मिसिंग यू गाइज!' साक्षी ने यह मेसेज अपने दो दोस्तों को लिखा है, जिनको वह मिस कर रही हैं। फोटो में तीनों वीडियो कॉल पर व्यस्त हैं। धोनी इन दिनों मुंबई में एड के शूट में बिजी हैं। धोनी के नए लुक की तस्वीरें कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं। फैंस ने धोनी के नए लुक की काफी तारीफ की थी। पंत ने ऑस्ट्रेलिया में टेसट सीरीज में 274 रन बनाए थे पंत ने हाल में संपन्न ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में 274 रन बनाए थे जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 68 की औसत से रन बनाए। सिडनी में खेले गए सीरीज के तीसेर टेस्ट मैच में पंत ने 97 रन की पारी खेली थी जबकि गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 89 रन बनाए थे। 5 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होगी टेस्ट सीरीज की शुरुआत भारतीय टीम अब इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 5 फरवरी से चेन्नै में होगी। सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट चेन्नै में जबकि बाकी के दोनों टेस्ट अहमदाबाद में खेले जाएंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2MtkpPM
Powered by Blogger.