Header Ads

Header ADS

भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, ट्ववीट कर कही ये बात

नई दिल्ली India vs Australia: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिसबेन टेस्ट मैच में 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिए गए 328 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 329 रन बनाए। इस तरह भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। प्रधानमंत्री () ने भी भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया में सफलता पर खुश हैं। भारत की ओर से दूसरी पारी में युवा ओपनर शुभमन गिल ने 91 जबकि युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने नाबाद 89 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने 56 रन की पारी खेली। एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था वहीं बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदा था। सिडनी में खेला गया टेस्ट ड्रॉ रहा था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3sEZQR6
Powered by Blogger.