Header Ads

Header ADS

होटल रूम में महिला के साथ मिला स्पिनर? श्रीलंका क्रिकेट ने मांगी रिपोर्ट

कोलंबो ने अपनी राष्ट्रीय टीम के मैनेजर को एक उदीयमान खिलाड़ी और मेडिकल स्टाफ की महिला सदस्य के यौन दुराचार के आरोपों पर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। श्रीलंका क्रिकेट विवाद के घेरे में आ गया, जब स्थानीय मीडिया की कई रिपोर्ट के अनुसार एक युवा स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर होटल के अपने कमरे में महिला अधिकारी के साथ पाया गया। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि ऐसी कई मीडिया रिपोर्ट हैं कि फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही टीम के एक सदस्य ने मेडिकल स्टाफ की सदस्य के साथ बदसलूकी की। श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘मामले की गंभीरता को समझते हुए हमने टीम मैनेजर असांथा डि मेल को इस घटना की रिपोर्ट देने को कहा है ताकि मीडिया रिपोर्ट की सत्यता की पुष्टि की जा सके।’ देखें, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार यानी आज से गॉल में शुरू होगा। टीम के कोच मिकी ऑर्थर ने बुधवार को कहा था कि इस तरह की घटना संभव नहीं है क्योंकि सभी खिलाड़ी बायो बबल में रह रहे हैं। जिस खिलाड़ी पर आरोप लगे हैं, वह पहले टेस्ट मैच का हिस्सा रहा था। श्रीलंकाई टीम को पहले टेस्ट में 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3p7nYJT
Powered by Blogger.