Header Ads

Header ADS

भारत के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट में बेयरस्टो को आराम देने पर भड़के नासिर हुैसन

लंदन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन () का मानना है चयनकर्ताओं ने भारत () के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए () को आराम देने का निर्णय करके गलती की है। हुसैन ने इंग्लैंड के चयनकर्ताओं से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। बेयरस्टो ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले सप्ताह गॉल में पहले टेस्ट मैच में 47 और नाबाद 35 रन बनाए थे। बेयरस्टो को पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रखना इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की खिलाड़ियों को व्यस्त कार्यक्रम के बीच विश्राम देने की नीति का हिस्सा है। इंग्लैंड को इस कैलेंडर वर्ष में 17 टेस्ट और आईसीसी टी20 विश्व कप में भाग लेना है। 'बेयरस्टो स्पिन के खिलाफ अच्छा खेलते हैं' हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'मेरे कहने का मतलब है कि यह चिंता का विषय है क्योंकि वह स्पिन के खिलाफ इंग्लैंड के तीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। इन तीन खिलाड़ियों में जो रूट और बेन स्टोक्स के साथ बेयरस्टो शामिल हैं लेकिन उन्हें स्वदेश लौटने के लिए कहा गया है और बाकी चेन्नै जा रहे हैं।' बकौल हुसैन, 'इस पर पुनर्विचार करना होगा। खिलाड़ी जिस दौर (COVID-19 Pandemic) से गुजरे हैं वह दुस्वप्न जैसा है। उन्हें पिछली गर्मियों और फिर आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में जैव सुरक्षित वातावरण में दिन बिताने पड़े। इसके बाद खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका गए, अब श्रीलंका में हैं, फिर भारत जाएंगे और उसके बाद आईपीएल में खेलेंगे।' 'भारत के खिलाफ सीरीज अहम' इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'मैं इस स्थिति को कतई कम करके नहीं आंक रहा हूं। यह चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल काम है लेकिन भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए आपकी सर्वश्रेष्ठ टीम होनी चाहिए। आपको भारतीय दौरे के लिए रोटेशन या विश्राम देने पर ध्यान देना चाहिए या इस महत्वपूर्ण श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच को ध्यान रखकर अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना चाहिए।' 'आत्मविश्वास से भरी है भारतीय टीम' नासिर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन नहीं करके चयनकर्ता इंग्लैंड के प्रशसकों के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा, 'जब विकेट टर्न ले रहा हो तो इंग्लैंड के प्रशंसक देखते हैं कि स्कोर दो विकेट पर 20 रन हो गया। तब वे सवाल कर सकते हैं। मैं स्पिन के खिलाफ अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को टीम में चाहता हूं और बेयरस्टो ऐसे बल्लेबाज हैं या ऐसे बल्लेबाजों में शामिल हैं।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3p8fUc1
Powered by Blogger.