ग्रह क्लेश से तंग इंद्रजीत ने छत्री में पहुंचकर खाया जहर, डायल 100 उठाकर लाई - Shivpuri News
शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के पर्यटक स्थल छत्री से आ रही है। जहां आज दोपहर एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक बेहोशी की हालात में छत्री में पडा रहा। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 100 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार इंद्रजीत सरदार उम्र 22 साल निवासी सुरवाया छत्री केम्पस में मूर्छित हालात मे ंपडा हुआ था। इस मामले की सूचना डायल 100 को दी। डायल 100 मौके पर पहुंची और युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि युवक सुबह अपने घर पर विबाद कर घर से भाग आया था। उसके बाद उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस मामले में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3odu9el
via IFTTT
