आदर्श नगर कॉलोनी में आटो ड्रायवर मिली, जेब में सुसाइड नोट - Shivpuri News
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आदर्श नगर कॉलोनी से आ रही हैं कि कॉलोनी में स्थित पार्क के पास सडक पर आज सुबह एक युवक की लाश पडी मिली है। कॉलोनी निवासियो ने इस लाश को देखा तो कालोनी में सनसनी फैल गई। इस लाश के पहचान एक आटो ड्रायवर के रूप में हुई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं ओर मामले की जांच कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार देहात थाना अंतर्गत आने वाली कॉलोनी आदर्श नगर कॉलोनी में स्थित पार्क के पास सडक पर आज सुबह कॉलोनी में रहने वाले लोगो ने एक लाश पडी देखी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो लाश के पहचान रवि सैन उम्र 30 साल पुत्र शिशुपाल सैन निवासी माधव नगर कालोनी के रूप में हुई है।
मृतक पेशे से आटो ड्रायवर हैं। मृतक की जेब से एक कागज मिला हैं जिसे सुसाईट नोट माना जा रहा हैं,इसमें मरने का कारण और चार लोगो के नाम लिखे हैं। बताया जा रहा हैं कि कल शाम मृतक का घर पर झगडा हुआ था और लडकर घर से निकल आया था।
मृतक के सिर पर चोट के निशान भी हैं। मृतक के बारे में बताया जा रहा हैं कि यह स्मैक का नशा करता था और नशा मुक्ति केन्द्र में इसका ईलाज भी चला था। अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नही हैं कि इस आटो ड्रायवर की हत्या हुई है या इसने सुसाईट किया हैं या स्मैक के नशे के कारण इसकी मौत हुई हैं। पुलिस का इस मामले में कहना हैं कि इस मामले की पीएम रिर्पोट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। जेब में मिले कागज में क्या लिखा हैं यह पुलिस ने सार्वजनिक नही किया हैं।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/353KOuk
via IFTTT
