MI vs DC: मुंबई इंडियंस जीते पर रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रेकॉर्ड, 13वीं बार हुए जीरो पर आउट
दुबई गुरुवार को मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर 2020 के फाइनल में जगह बना ली। दुबई में खेले गए पहले क्वॉलिफायर में 57 रन से जीत हासिल की। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने खाता नहीं खोल पाए। इसके साथ ही रोहित के नाम एक अनचाहा रेकॉर्ड दर्ज हो गया। रोहित आईपीएल की अपनी 194वीं पारी में 13वीं बार जीरो पर आउट हुए। वह इस लीग में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। रोहित के अलावा हरभजन सिंह (88 पारियां) और पार्थिव पटेल (137 पारियां) भी 13 बार जीरो पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं। रहाणे 147 मैचों की 139 पारियों में 13 बार खाता खोले बिना पविलियन लौटे हैं। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और हार्दिक पंड्या की दमदार गेंदबाजी की मदद से 200 रन का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए। वहीं ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट लिए।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38eKeMm