खाना बनाते समय लगी टपरिया में आग, पूरी गृहस्थी खाक - shivpuri news
पिछोर। भौंती थाना क्षेत्र के भौंती कस्बे में सोमवार सुबह टपरिया में खाना बना रही महिला जलता हुआ चूल्हा छोड़कर पशु भगाने चली गई। जलते हुए चूल्हे से अचानक टपरिया में आग लग गई। इससे महिला की गृहस्थी का सामान जलकर स्वाहा हो गया ।
जानकारी के अनुसार पार्वती केवट ने बताया कि मैं खेती किसानी करती हूं और टपरिया बना निवास कर रही थी। लेकिन आगजनी से मेरी पूरी गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। आग से जले सामान की. कीमत दस हजार रुपए के लगभग बताई जा रही है ।
घटना की समय महिला का बेटा दीपू और बहू पास में ही चूल्हे पर खाना बना रही थे। दीपू भी घर पर नहीं था उसी समय खेत में पशु भगाने बहू टपरिया से बाहर चली गई । बाहर जाते ही टपरिया में आग लग गई जब तक आग बुझाते तब तक गृहस्थी का सामान कपड़े जल कर राख हो गए। महिला का कहना है कि हम गरीब लोग हैं सरकार से आर्थिक मदद की जरूरत है।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3jSUqfC
via IFTTT
