घर का इकलौता चिराग बुझा, करंट लगने से मौत - shivpuri news
शिवुपरी। शिवपुरी शहर के बड़ौदी स्थिति एक निर्माणाधीन मकान में पत्थर घिसाई का काम करते समय युवक को करंट लग गया। करंट लगने से युवक की मौत हो गई हैं। अरुण (22) पुत्र दुलीचंद यादव निवासी ठकुरपुरा शिवपुरी सोमवार की दोपहर करीब 2.30 बजे बड़ौदी स्थिति हरकिशोर कुशवाह के मकान में पत्थर घिसाई का काम कर रहा था तभी मशीन से करंट लगा,जिससे अरुण यादव की मौत हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मृतक घर में इकलौता था। परिवार में बूढ़े माता-पिता और अविवाहित बहन हैं।
from Shivpuri Samachar, Shivpuri News, Shivpuri News Today, shivpuri Video https://ift.tt/3kR46sE
via IFTTT
